Vridha Pension Yojana MP: केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर वृद्धजनों की सहायता करने के लिए विभिन्न प्रकार के योजनाएं चलाई जाती है। ऐसे ही एक योजना मध्य प्रदेश सरकार ने आरंभ की है। जिसे मध्यप्रदेश वृद्धा पेंशन योजना (MP Vridha Pension Yojana 2023) के नाम से जाना जाता है।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। इस लेख के माध्यम से हमने मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना क्या है?, योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि को विस्तार पूर्वक बताया है। यदि आप Madhya Pradesh Vridha Pension Yojana 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप इस लेख को अवश्य पढ़ें।

Vridha Pension Yojana MP 2023
MP Vridha Pension Yojana 2023 के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकार द्वारा पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के तहत 35 लाख से भी अधिक वृद्धजनों को लाभ प्राप्त होगा। एमपी वृद्धा पेंशन योजना की एक खास बात यह भी है कि इस योजना के माध्यम से पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी। आप को बता दें कि इस योजना का लाभ केवल बीपीएल कार्ड धारक को ही प्राप्त होगा।
MP Vridha Pension Yojana 2023 Overview
योजना का नाम | वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश (MP Vridha Pension Yojana) |
किसके द्वारा शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार |
उद्देश्य | राज्य के वृद्ध नागरिकों को पेंशन की सुविधा प्रदान करना। |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के वृद्ध नागरिक |
वर्ष | 2023 |
अधिकारी की वेबसाइट | https://socialsecurity.mp.gov.in/Home.aspx |
मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना राशि
MP Vridha Pension Yojana के तहत यदि आवेदक की आयु 60 वर्ष से 69 वर्ष के बीच है तो उसे ₹300 प्रति माह की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। और यदि आवेदक की उम्र 80 वर्ष या फिर उससे ज्यादा है तो उसे ₹500 प्रति माह पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
MP Vridha Pension Yojana 2023 का उद्देश्य (Objective)
MP Vridha Pension Yojana 2023 का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सभी वृद्ध नागरिकों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। ताकि वृद्धजनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आए। जिससे कि उनको जीवन यापन करने में समस्याओं का सामना ना करना पड़े। मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में उनके पेंशन की राशि भेजी जाएगी जिससे कि उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी आज सकेंगे।
Vridha Pension Yojana MP के लाभ एवं विशेषताएं (Benefit and Features)
- Vridha Pension Yojana MP 2023 के अंतर्गत राज्य के सभी गरीबी रेखा से नीचे आने वाले नागरिकों को पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- वृद्धा पेंशन योजना के माध्यम से 35 लाख से भी अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा।
- इस योजना का लाभ केवल बीपीएल कार्ड धारक की प्राप्त कर सकते हैं।
- MP Vridha Pension Yojana 2023 के अंतर्गत पेंशन की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन किया जा सकता है।
- सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है।
- अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मध्यप्रदेश के नागरिक घर बैठे वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- Vridha Pension Yojana में आवेदन करने के लिए राज्य के नागरिकों को किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- सभी लाभार्थी जिनकी उम्र 60 से 69 वर्ष के बीच है उन्हें ₹300 प्रति माह पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी।
- और वह लाभार्थी जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है उन्हें ₹500 प्रति माह पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी।
वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश 2023 की पात्रता (Eligibility)
- वृद्धा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक और किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त ना कर रहा हो।
- आवेदक के पास तीन पहिया या फिर चार पहिया वाली वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- ऐसे व्यक्ति जोकि बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं यानि जिनके पास बीपीएल कार्ड है, केवल वे ही इसका लाभ उठा सकते हैं।
MP Vridha Pension Yojana के आवश्यक दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड की फोटो कॉपी
- मोबाइल नंबर
- अकाउंट नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
एमपी वृद्धा पेंशन योजना में आवेदन (How to Apply)
मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। हमने नीचे दोनों ही प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया है आप इस प्रक्रियाओं का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (Offline Apply)
- वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने तहसील में जाना होगा।
- वहां से आपको आवेदन पत्र लेना है।
- अब आपको उस आवेदन पत्र में पूछी गई सारी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना है।
- सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना है।
- अब आपको इस फॉर्म को वापस तहसील में जमा कर देना है।
- आपके इस फॉर्म का कर्मचारियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
- सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद आपके खाते में पेंशन की आर्थिक सहायता राशि आना शुरू हो जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (Online Apply)
- वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेंशन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- यहां आपको पूछी गई जानकारियां जैसे- जिले का नाम, स्थानीय निकाय का चयन करना है। एवं समग्र सदस्य आईडी दर्ज करना है।
- सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगी।
- आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी का ध्यान पूर्वक पढ़ना है और मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- आप की आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाएगी।
- आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिसे आप सुरक्षित रख ले यह नंबर आवेदन की स्थिति देखने में काम आएगी।
Vridha Pension Yojana MP आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया
वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश में आवेदन करने के पश्चात आप आवेदन की स्थिति को भी देख सकते हैं इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है आप इस प्रक्रिया का पालन करके आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश पेंशन पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- अधिकारी वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेंशन की स्वीकृति की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है और सर्च के विकल्प पर क्लिक करना है।
Vridha Pension Yojana MP लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश पेंशन पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।

- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेंशन हितग्राहियों की संख्या व सूची जिलेवार, स्थानीय निकाय वार, ग्राम पंचायत/वार्ड वार के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- यहां आपको पूछी गई जानकारी जैसे – जिले का नाम, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जोन, ग्राम/वार्ड, पेंशन प्रकार आदि का चयन करना होगा।
- चयन करने के पश्चात सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने सूची आ जाएगी।
MP Vridha Pension Yojana पेंशन पासबुक देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश पेंशन पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।

- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेंशनर की पासबुक देखे के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- यहां आपको अपनी Member ID अथवा Account Number दर्ज करना होगा।
- इसके पश्चात आपको फाइनेंसियल ईयर का चयन करना है और Captcha Code दर्ज करना है।
- अब आपको Show Details के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपके सामने पेंशन पासबुक की डिटेल आ जाएगी।
MP Vridha Pension Yojana Helpline Number
इस लेख के माध्यम से हमने आपको मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना से संबंधित सारी जानकारी प्रदान करती है। लेकिन फिर भी यदि आपको किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।
- Phone Number :- 0755-2556916
- Fax Number :- 0755-2552665
- Email ID :- dpswbpl@nic.in
Conclusion
दोस्तों इस लेख में हमने मध्य प्रदेश वृद्धा पेंशन योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान की है उम्मीद करता हूं या पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। यदि हां तो इस लेख को अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें और यदि आप ऐसे ही सरकारी योजना से जुड़े लेख पढ़ना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम चैनल, व्हाट्सएप ग्रुप एवं अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के साथ जुड़ सकते हैं।
FAQ: MP Vridha Pension Yojana
Q: वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्रता क्या है?
Ans : वृद्धा पेंशन योजना के पात्र होने के लिए आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु का होना चाहिए जो बीपीएल परिवार से हो अथवा जिसकी वार्षिक आय समस्त स्रोतों से ₹12000 से अधिक ना हो, तथा ग्रामीण क्षेत्र में भूमि ढाई अकड़ से अधिक ना हो।
Q: मध्यप्रदेश में वृद्धा पेंशन कितना मिलता है?
Ans : 60 वर्ष से 69 वर्ष के बीच के नागरिकों को ₹300 प्रति माह पेंशन दी जाती है एवं जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है उन्हें ₹500 की राशि प्रदान की जाती है।
Q: MP में वृद्धा पेंशन कैसे प्राप्त करें?
Ans : मध्यप्रदेश में वृद्धा पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको सभी प्रात काल के नियमों का पालन करना होगा एवं ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा आवेदन करने की प्रक्रिया हमने इस लेख के माध्यम से आपको बता दी है।
Q: वृद्धा पेंशन के लिए कौन कौन से कागज चाहिए?
Ans : वृद्धा पेंशन के लिए आपको निम्नलिखित कागजों की आवश्यकता है।
1. आय प्रमाण पत्र
2. जाति प्रमाण पत्र
3. आधार कार्ड
4. निवास प्रमाण पत्र
5. पहचान पत्र
6. बीपीएल राशन कार्ड की फोटो कॉपी
7. मोबाइल नंबर
8. अकाउंट नंबर
9. जन्म प्रमाण पत्र
10. दो पासपोर्ट साइज फोटो
Q: MP Vridha Pension Yojana के लिए अधिकारी वेबसाइट क्या है?
Ans : Vridha Pension Yojana MP की अधिकारी वेबसाइट https://socialsecurity.mp.gov.in/Home.aspx है।
इसे भी पढ़ें
- SSSM ID Kya Hoti Hai: SSSM ID की पूरी जानकारी
- Mp Samagra Portal E- KYC
- Annadoot Yojana 2023
- Grahak Seva Kendra कैसे खोलें ?
इस लेख के माध्यम से हमने Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।