MP Vimarsh Portal 2023: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए MP Vimarsh Portal को लॉन्च किया है, इस पोर्टल पर 9वीं, 10वीं 11वीं एवं 12वीं का मुफ्त में पुस्तक डाउनलोड कर सकते हैं, एवं विद्यार्थी परीक्षा संबंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
इस पोर्टल का उद्देश्य छात्र और शिक्षकों से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से लाना है। आइए हम आपको इस लेख के माध्यम से विमर्श पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियों को विस्तारपूर्वक बताएंगे। MP Vimarsh Portal से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

MP Vimarsh Portal 2023 क्या है?
Vimarsh Portal मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक वेबसाइट है जिस पर आपको 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के सभी पुस्तक और Exam Question Bank का PDF बिल्कुल मुफ्त में मिल जाएगा। और साथ ही में आपको परीक्षा संबंधित सभी प्रकार की जानकारी इस पोर्टल पर मिलती रहेगी।
मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल पर स्कूल के शिक्षकों और छात्रों को उनकी सुविधानुसार अनेक विकल्प दिए गए हैं। यही नहीं इस पोर्टल पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए NCERT पाठ्यक्रम के ऑडियो संस्करण भी उपलब्ध कराये गए हैं।
MP Vimarsh Portal 2023 Highlights
पोर्टल का नाम | विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश (MP Vimarsh Portal) |
राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
संबंधित विभाग | शिक्षा विभाग |
पोर्टल का उद्देश्य | राज्य की सभी शिक्षा संबंधी सूचनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के विद्यार्थी |
लाभ | विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा सुविधाजनक रूप से प्राप्त होगा |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2023 |
हेल्पलाइन नंबर | 0775-2581064 |
अधिकारिक वेबसाइट | https://vimarsh.mp.gov.in/ |
मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Vimarsh Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को घर बैठे अपने शिक्षा संबंधी सामग्री को उपलब्ध कराने तथा छात्रों की पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रखना है। और छात्रों तथा उनके विद्यालयों से संबंधित सभी गतिविधियों को ऑनलाइन उपलब्ध करना जिससे घर बैठे विद्यार्थी इस पोर्टल के सहायता से सूचनाओं के बारे में जान सके।
Vimarsh Portal Madhya Pradesh की लाभ एवं विशेषताएं
- मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल को मध्य प्रदेश राज्य के कक्षा 9वी, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
- MP Vimarsh Portal पर छात्रों को ऑनलाइन उनके विषय की अनुसार होने वाली परीक्षा से संबंधित जानकारी को उपलब्ध कराया जाता है।
- कोई विद्यार्थी और शिक्षक द्वारा किसी भी विषय में कठिनाई महसूस होने पर पोर्टल पर अपनी समस्या को आसानी से दर्ज कर सकते हैं जिनका समाधान पोर्टल पर बड़े ही आसानी से किया जा सकेगा।
- यह पोर्टल विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों के बीच सूचनाओं को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।
- MP Vimarsh Portal पर छात्रो को परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक प्रश्न पत्र के बैंक और साथ-ही-साथ परीक्षा के अभ्यास के लिए परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिसकी सहायता से छात्र आने वाली परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकेंगे।
- विमर्श पोर्टल पर विद्यार्थियों के लिए नॉलेज से संबंधित कई प्रोग्रामों को भी संचालित किया जाता है।
- छात्रों को उनकी कक्षा के विषयों से सम्बन्धित सामग्री ऑनलाइन PDF के रूप में मिल सकेगी।
वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश 2023
मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल की पात्रता
- मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल का उपयोग केवल मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी ही कर सकते हैं।
- MP Vimarsh Portal का उपयोग केवल शिक्षक और कक्षा 9वी, 10वीं, 11वीं, 12वीं के विद्यार्थी ही कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
मध्य प्रदेश बोर्ड प्रशन बैंक डाउनलोड कैसे करें?
Step1 – MP Board की Question Bank PDF Download करने के लिए सर्वप्रथम आपको Vimarsh Portal MP की अधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाना होगा।
Step2 – अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको परीक्षा संबंधित सामग्री के लिए यहां क्लिक करें का विकल्प दिखाई देगा, आपको वहां क्लिक करना है।
Step3 – क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

Step4 – यहां आपको सबसे पहले अपनी कक्षा का नाम और विषय का चयन करना है, अब आपके सामने प्रश्न बैंक आ जाएगा, जहां आपको Click To View के विकल्प पर क्लिक करना है।
Step5 – क्लिक करते हैं न्यू पेज में MP Board की Question Bank PDF Download करने के लिए फाइल खुलेगी, जहां से आप MP Board की Question Bank PDF Download कर सकते है।
Vimarsh Portal MP पर RMSA Login कैसे करे?
- विमर्श पोर्टल एमपी पर लॉगइन करने के लिए सर्वप्रथम आप विमर्श पोर्टल एमपी की अधिकारिक वेबसाइट www.vimarsh.mp.gov.in पर जाएं।
- अधिकारिक वेबसाइट के होमपेज में आपके सामने RMSA Login का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करें।

- RMSA Login पर क्लिक करते हैं आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां SCHOOL EDUCATION DEPARTMENT के नाम से आप अपना User ID और Password डालकर Login के विकल्प पर क्लिक करें। (जैसा कि नीचे चित्र में दिया गया है)

- इस प्रकार से आप विमर्श पोर्टल MP पर RMSA पर लॉगिन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Vimarsh Portal पर RSK Login कैसे करें?
- विमर्श पोर्टल एमपी पर RSK Login करने के लिए सर्वप्रथम आपको विमर्श पोर्टल एमपी की अधिकारिक वेबसाइट www.vimarsh.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको RSK Login का विकल्प दिखाई देगा (जैसा नीचे चित्र में दिया है) वहां क्लिक करें।

- RSK Login के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां आपको अपना User ID और Password डालकर Login के विकल्प पर क्लिक करना है। (जैसा के नीचे चित्र में दिया गया है)

- इस प्रकार आप विमर्श पोर्टल पर RSK Login कर सकते हैं।
विमर्श पोर्टल PLC Registration कैसे करे?
- सर्वप्रथम आप Vimarsh Portal के दिए गए लिंक पर जाएं – Click Here

- यहां UID नंबर को डालें और पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- इसके पश्चात नाम दिखाई देगा, यहां Email ID, Mobile No को बॉक्स में लिखें।
- पासवर्ड डालें और कंफर्म करने के लिए दोबारा पासवर्ड को दर्ज करें।
- अब पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक कर दें। इस तरह से पंजीकरण किया जा सकता है।

नोट: पासवर्ड बनाते वक्त कम से कम पांच अक्षर और स्पेशल चिन्ह (@,#,%,* etc) को भी शामिल करे। क्योंकि इस तरह के पासवर्ड को Strong या सिक्योर माना जाता है।
Vimarsh Portal PLC Login कैसे करे? | Vimarsh Portal Login 2023
- सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट के Login पेज पर जाएं- Click Here
- यहां UID Number को दर्ज करें और PLC Password को डालें
- फिर लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करें

PLC Password Reset कैसे करें?
यदि आप अपना PLC Password भूल जाते हैं ऐसी स्थिति में आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है आप अपना PLC Login Password को बड़ी आसानी से रिसेट कर सकते हैं। PLC Password को रिसेट करने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया का पालन करें।
- सर्वप्रथम आपको विमर्श पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट के इस लिंक पर जाना होगा – Click Here
- क्लिक करते ही आपके सामने एक लॉगइन फॉर्म खुलेगा
- यह आपको फॉरगेट पासवर्ड Click Here के विकल्प पर क्लिक करना है
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको UID नंबर डालना है और आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आप अपना पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।

विमर्श पोर्टल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें | MP Board 10th & 12th Result 2023 Check Online Link
- एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको विमर्श पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाना है।
- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको परिणाम के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने रिजल्ट के अलग-अलग लिंक आ जाएंगे इसमें से आपको MP Board 10th & 12th Result 2023 के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको जिला, ब्लॉक एवं स्कूल के नाम का चुनाव करना है और Show के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर परिणाम घोषणा सूची खुल जाएगी, जिसमें आप परिणाम की सूची, स्थिति और अपना परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
विमर्श पोर्टल 9वीं और 11वीं का रिजल्ट कैसे देखें | MP 9th & 11th Result 2023 Check Online Link
- मध्य प्रदेश 9वीं एवं 11वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको विमर्श पोर्टल एमपी की अधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको परिणाम के विकल्प पर क्लिक करना है।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- जहां आपको परिणाम देखने के लिए मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है जैसे इसके बाद आपको आगे जिला, ब्लॉक, स्कूल के नाम का चयन करना है और Show के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एमपी परिणाम घोषणा सूची आ जाएगी जिसमें आप परिणाम की स्थिति देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Vocational Textbook Download
- सर्वप्रथम विमर्श पोर्टल के इस पेज को ओपन करें- Click Here
- फिर, Textbook / Curricular में से सिलेक्ट कर ले, जिसका डाउनलोड करना है।
- इसके पश्चात Class और Trade का भी चयन कर ले।
- अब View के लिंग पर क्लिक करें, यहां से आप PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

Vimarsh Portal में Gradation List देखें
- सर्वप्रथम विमर्श पोर्टल के इस लिंक पर जाएं- https://www.vimarsh.mp.gov.in/gradation.aspx
- Designation (पद) का चयन करें और Interim /Final में से सेलेक्ट कर लें।
- फिर Date को सेलेक्ट करे और “View” पर क्लिक करे।

जिला की रिसोर्स (DKRG) ग्रुप आवेदन फॉर्म
मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल में डिस्ट्रिक्ट की रिसोर्ट (DKRG) ग्रुप के सदस्य के आवेदन एवं सहमति दर्ज कर सकते हैं। जिलों में मूल्यांकन गतिविधियों हेतु जिला रिसोर्ट ग्रुप का गठन किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक जिले में इनके 2 सदस्य होंगे। ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करें-
- सर्वप्रथम विमर्श पोर्टल के होमपेज में स्थित आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- 6 संख्या के UID, SRG नाम, जिला, शाला का DISE कोड, शाला नाम, मूल पद, पता आदि को भरें।
- फिर नियुक्ति क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता और अन्य Details का चयन करें।
- सहमत / असहमत का कारण लिखें और Submit के विकल्प पर क्लिक करें।
ब्रिजकोर्स स्टडी मटेरियल डाउनलोड प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट इस लिंक पर जाएं- https://www.vimarsh.mp.gov.in/school/bridge-course-material.aspx
- फिर अपना क्लास (9th,10th,11th & 12th) का चयन कर ले।
- इसके पश्चात शिक्षक हैंडबुक और विद्यार्थी वर्कबुक का डाउनलोड बटन Show होगा।
- विषय के अनुसार Download Link से डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिकारियों एवं प्राचार्य विवरण निकालें
अधिकारियों एवं प्रचार का विवरण निकालने के लिए सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट के होमपेज के Who is Who के विकल्प पर क्लिक करना है। फिर पद (Designation), जिला और ब्लॉक का चयन करना है। जिसके पश्चात कुछ विवरण जैसे- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिखाई देगा।

साइबर सुरक्षा के छात्रों के लिए पुस्तिका क्या है?
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा सबंधित जानकारी के लिए पुस्तिका जारी किया गया है। इस पुस्तिका में छात्रों को साइबर खतरे और इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया है। इसे वेबसाइट में उपलब्ध साइबर सुरक्षा पुस्तिका डाउनलोड लिंक से PDF में Download कर सकते है। इस पुस्तिका की जानकारी प्राप्त कर आज कल के होने वाले साइबर क्राइम की शिकार होने से बच सकते हो। इसलिए ये बुक छात्रों के अलवा अन्य सभी के लिए भी उपयोगी है।
व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पाठ्यपुस्तक डाउनलोड कैसे करें?
- व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पाठ्यपुस्तक डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको Vimarsh Portal की अधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पुस्तकें डाउनलोड करने हेतु यहाँ क्लिक करें का विकल्प दिखाई देगा, वहां क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म हो जाएगा।
- यह आपको पाठ्यपुस्तक हेतु कक्षा तथा शाला में संचालित ट्रेड का चयन करना है।
- एवं पाठ्यपुस्तकों/पाठ्यचर्या, वर्ग का चयन करें, सेलेक्ट ट्रेड का चयन करें।
- अब आपको नीचे View के विकल्प पर क्लिक करना है, इसके बाद आपके सामने पाठ्यक्रम की PDF फाइल खुल जाएगी यहां से आप Download पर क्लिक करके व्यावसायिक पाठ्यक्रम के पाठ्यपुस्तक डाउनलोड कर सकते हैं।

NCERT आधारित पाठ्यपुस्तकों के ऑडियो संस्करण (दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए)
- NCERT आधारित पाठ्य पुस्तकों के ऑडियो संस्करण डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको मध्यप्रदेश Vimarsh Portal की अधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर NCERT आधारित पाठ्यपुस्तकों के ऑडियो संस्करण (दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए) का विकल्प दिखाई देगा, वहां क्लिक करें।
- यहां Audio Books की लिस्ट दिया गया है जिससे आप यहां से अपनी आवश्यकता अनुसार कोई भी ऑडियो संस्करण सुन सकते हैं, या उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Contact Details of Vimarsh Portal Department
- Phone Number: 0755-2581064
- Address: Gautam Nagar,Near Chetak Bridge, Bhopal- 462023 (M.P)
FAQ: MP Vimarsh Portal 2023
Q: विमर्श पोर्टल क्या है ?
Ans : विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक वेबसाइट है जिस पर आपको 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के सभी पुस्तक और Exam Question Bank का PDF बिल्कुल मुफ्त में मिल जाएगा और साथ में आपको परीक्षा संबंधित सभी जानकारी इस वेबसाइट पर प्राप्त होती रहेगी।
Q: PLC हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans : पीएलसी हेल्पलाइन नंबर 0755-494-3421 है।
Q: PLC का पूरा नाम क्या है?
Ans : PLC का पूरा नाम Professional Learning Community है।
Q: MP New Education पोर्टल क्या है?
Ans : मध्य प्रदेश न्यू एजुकेशन पोर्टल www.vimarsh.mp.gov.in है।
Q: विमर्श पोर्टल MP 2023 का लाभ कौन-कौन ले सकते है ?
Ans : मध्य प्रदेश विमर्श पोर्टल का लाभ मध्यप्रदेश के स्कूल के सभी विद्यार्थी को मिलेगा। साथ ही साथ शिक्षकों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें
- Mp Samagra Portal E- KYC
- SSSM ID Kya Hoti Hai: SSSM ID की पूरी जानकारी
- वृद्धा पेंशन योजना मध्यप्रदेश 2023
- Annadoot Yojana 2023
- Grahak Seva Kendra कैसे खोलें ?
इस लेख के माध्यम से हमने MP Vimarsh Portal 2023 से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।