SSSM ID Kya Hoti Hai: SSSMID एक डिजिटल पहचान पत्र होती है इसका पूरा नाम Samgra Samajik Suraksha Mission है इसे समग्र आईडी के नाम से भी जाना जाता है इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। SSSM ID मध्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बनाना आवश्यक है जैसे भारत कि नागरिक होने का पहचान पत्र आधार कार्ड है वैसे ही मध्य प्रदेश में SSSM ID एक पहचान पत्र है इस आईडी के माध्यम से राज्य सरकार सभी सरकारी सेवाओं या योजनाओं की सुविधा नागरिकों को प्रदान करती है। यह आईडी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनाई जा सकती है।
इस लेख के माध्यम से हमने SSSMID से संबंधित सभी जानकारियों को विस्तार से बताया है इस लेख के अंतर्गत हमने SSSM ID Kya Hoti Hai, SSSM ID का उद्देश्य, लाभ, प्रकाश एवं अन्य जानकारी को विस्तार पूर्वक बताया है।जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को आप पूरा पढ़ सकते हैं।

SSSM ID Kya Hoti Hai
SSSM ID को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है इस पोर्टल का फुल फॉर्म Samgra Samajik Suraksha Mission है इस आईडी को Mp Samagra Id के नाम से भी जाना जाता है। SSSM ID कार्ड मध्य प्रदेश राज्य में एक डिजिटल पहचान पत्र का कार्य करता है इसका उपयोग सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को एक्सेस करने के लिए किया जाता है। SSSM ID कार्ड इन सेवाओं के विवरण को सुव्यवस्थित करने में सहायता प्रदान करता है और यह सुनिश्चित करता है की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचे।
यह मध्य प्रदेश सरकार की योजना के लाभार्थियों के लिए जारी एक विशिष्ट पहचान संख्या है। यह कार्ड समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आता है इसका उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
SSSM ID Key Highlights
पोर्टल का नाम | Samgra Samajik Suraksha Mission (SSSM) |
किसके द्वारा शुरू किया गया | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन – ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। |
अधिकारिक वेबसाइट | samagra.gov.in |
SSSM ID का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा SSSMID को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों की स्थिति का आकलन कर उनके लिए अच्छी योजनाएं लागू करना एवं आर्थिक रूप से कमजोर या पिछड़े वर्ग के नागरिकों को जीवन यापन के लिए रोजगार प्रदान करना है।
मध्य प्रदेश के नागरिकों द्वारा समग्र पोर्टल में पंजीकरण करते ही सदस्य की सारी जानकारी राज्य सरकार के पास पहुंच जाती है जिसकी मदद से वह नागरिक की स्थिति का आकलन कर सकता है राज्य सरकार के पास राज्य के लोगों की स्थिति की जानकारी होना अनिवार्य है ताकि सरकार उन लोगों के लिए उचित योजनाएं लागू कर सके और उन नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
Type of SSSMID (समग्र आईडी के प्रकार)
SSSMID दो प्रकार की होती है।
- परिवार SSSM ID (Family SSSMID) – परिवार समग्र आईडी में पूरे परिवार के सदस्यों का पंजीकरण होता है इसमें 8 अंकों का कोड होता है।
- सदस्य SSSM ID (Person SSSMID) – सदस्य समग्र आईडी परिवार के हर सदस्य का होता है। इसमें 9 अंकों का कोड होता है। जिन नागरिकों का पंजीकरण परिवार समग्र आईडी में होता है उन्हीं का सदस्य समग्र आईडी बनाया जाता है।
SSSMID के लाभ
SSSM ID मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए अत्यंत आवश्यक है इस पोर्टल की आवश्यकता राज्य के कई सारी योजनाओं में पड़ती है। मध्यप्रदेश में समग्र पोर्टल के कई सारे लाभ हैं इनमें से कुछ लाभ निम्न प्रकार से है।
- समग्र पोर्टल राज्य में एक पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है।
- राज्य की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते समय समग्र आईडी का उपयोग कर सकते हैं।
- समग्र पोर्टल की सहायता से राज्य की विभिन्न सरकारी योजना तक पहुंचा जा सकता है।
- समग्र आईडी से राज्य की योजनाओं में पारदर्शिता आएगी जिससे सरलता से उचित लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
- राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं में पहुंचने में कम समय लगेगा जिससे उनकी समय की बचत होगी।
- समग्र पोर्टल से सरकार के पास राज्य के नागरिकों की सभी जानकारियां एकत्र हो जाएगी जिसकी मदद से राज्य सरकार राज्य के नागरिकों के लिए उचित योजनाओं की शुरुआत कर सकेगी।
- बीपीएल राशन कार्ड बनवाते समय समग्र आईडी का उपयोग कर सकते हैं।
- समग्र आईडी से होने वाली सारी सुविधाओं का लाभ मध्य प्रदेश के सभी नागरिक प्राप्त कर सकते हैं।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में शुरू की गई सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के नागरिकों के पास समग्र आईडी होना अनिवार्य है।
Samagra Portal Mp के आवश्यक दस्तावेज
समग्र आईडी बनाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए जिन की सूची नीचे दी गई है इन दस्तावेज की सहायता से आप समग्र आईडी बनवा सकते हैं।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मतदाता पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- हाई स्कूल कि अंकसूची
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
SSSMID कार्ड क्या है?
SSSMID कार्ड मध्य प्रदेश राज्य में एक डिजिटल पहचान पत्र का कार्य करता है इसका उपयोग सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं जैसे पेंशन, छात्रवृत्ति एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को एक्सेस करने के लिए किया जाता है। SSSMID कार्ड इन सेवाओं के विवरण को सुव्यवस्थित करने में सहायता प्रदान करता है और यह सुनिश्चित करता है की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचे। यह मध्य प्रदेश सरकार की योजना के लाभार्थियों के लिए जारी एक विशिष्ट पहचान संख्या है। यह कार्ड समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आता है इसका उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
SSSMID से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां
MP Samagra Portal Helpline Number
यदि आपको SSSMID से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी है या आपको कोई समस्या आ रही है तो आप समग्र पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं। सहायता प्राप्त करने के लिए आपको पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा वेबसाइट के होम पेज पर आपको संपर्क का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें अब आपके सामने हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी, और पता दिखेगा आप यहां से संपर्क कर सकते हैं।
Helpline number – 0755- 2700800
Email ID – md.samagra@mp.gov.in
Address – एमपीएसईडीसी स्टेट आईटी सेंटर, 74, मैदा मिल के सामने, अरेरा हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश 462004
FAQ: SSSMID से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
Q: SSSM ID किसे कहते हैं?
Ans : यह एक पहचान पत्र की तरह है जैसे हमारे देश में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण आईडी है उसी प्रकार मध्यप्रदेश में समग्र आईडी महत्वपूर्ण है। इस आईडी की सहायता से राज्य की सरकारी कार्यों को एक ही पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
Q: समग्र पोर्टल किस राज्य में शुरू किया गया है?
Ans : समग्र पोर्टल मध्यप्रदेश राज्य में शुरू किया गया है।
Q : समग्र पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट क्या है?
Ans : समग्र पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in है।
अन्य पढ़े
- SSSMID Search By Name 2023
- SSSMID Full Form in Hindi
- E- KYC Mp Samagra Portal
- Annadoot Yojana 2023
- Mp Ladli Behna Yojana Registration 2023
- Mp Free Scooty Yojana 2023
- Grahak Seva Kendra कैसे खोलें ?
इस लेख के माध्यम से हमने SSSMID से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।