Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP 2023: यूपी मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन

5/5 - (1 vote)

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य के किसानों की समस्या को देखते हुए Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP को शुरू किया है। राज्य में पशु पालन करने वाले किसान अपने फायदे के लिए गाय, भैंस तथा अन्य जानवरों को पालते हैं। जैसे ही गाय, भैंस दूध देना बंद कर देते हैं तो किसान उन जानवरों को खुला छोड़ देते है। जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में लगातार आवारा जानवरों की संख्या बढ़ती जा रही है।

यह आवारा जानवर अपना पेट भरने के लिए किसानों की फसलों को खाते हैं। जिसकी वजह से राज्य की किसानों को बहुत नुकसान होता है। राज्य के किसान अपनी फसल को बचाने के लिए अलग-अलग प्रकार से प्रयास कर रहे हैं लेकिन किसान अपना फसल बचाने में असमर्थ हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए यह योजना बनाई गई है। यदि आप इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें। हमने इस आर्टिकल में Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP से जुड़ी सभी जानकारी दिए हैं।

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Table of Contents

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP क्या है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जुलाई 2023 में उत्तर प्रदेश राज्य में खेत सुरक्षा योजना शुरू कर दिया गया है। इस योजना का दूसरा नाम सोलर फेंसिंग योजना हैं। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे आवारा जानवर है जो अपना पेट भरने के लिए किसानों की फसलों को खाते हैं जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana के अंतर्गत किसान के फसलों को आवारा पशु से बचाने के लिए खेतों को बाड से घेर दिया जाएगा। बाड में सोलर एनर्जी के द्वारा 12 वोल्ट का करंट छोड़ा जाएगा। इसकी वजह से खेत में कोई भी जानवर प्रवेश करने का प्रयास करेंगे तो उन्हें 12 वोल्ट का करंट लगेगा। जिससे जानवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा लेकिन जानवर खेत में प्रवेश करने से डरेगा किसान की फसलों को आवारा जानवरों से नुकसान नहीं होगा। जब जानवर जैसे कि नीलगाय, सूअर, बंदर इत्यादि खेत में घुसेंगे तो करंट लगने पर हल्का सा सायरन की आवाज भी आएगी, जिसकी वजह से वह वहां से दूर चले जाएंगे।

Vishwakarma Shram Samman Yojana 2023

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP 2023

योजना का नाममुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना (Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP)
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यकिसान की फसलों को आवारा जानवरों से बचाना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की किसान
अन्य नामसोलर फेंसिंग योजना
किसने शुरू कीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा
कब शुरू कीजुलाई 2023
आधिकारिक वेबसाइट——-

UP Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana 2023 का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के किसान अपने खेतों पर खेती करते है लेकिन यूपी में बड़े पैमाने पर आवारा जानवरों की समस्या भी बहुत बड़ी है। किसान विश्राम के लिए अपने घर जाते हैं तो मौका पाते ही खेतों में आवारा पशु घुस जाते हैं जो खेतों के फसलों को खाते हैं और बहुत नुकसान पहुंचाते हैं जिससे किसान को फसल की सही पैदावार प्राप्त नहीं मिल पाती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी होता है।

इसीलिए राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश Khet Suraksha Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से खेतों का बाड द्वारा घेराव किया जाएगा और उसमें 12 वोल्ट का करंट छोड़ा जाएगा जिससे जानवर खेत में जाने से डरेंगे और किसान की फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना की बजट

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana को पूरे प्रदेश में राज्य सरकार की योजना के तौर पर लागू करने की तैयारी में है। इस योजना के लिए प्रस्तावित बजट 75 करोड़ रुपए रखा गया था लेकिन अब उसे बढ़ाकर 350 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसके लिए सरकार लघु सीमांत किसानों को प्रति हेक्टेयर लागत का 60% या 1.43 लाख रुपए का अनुदान भी करेगी। कृषि विभाग इस योजना का ड्राफ्ट तैयार कर चुका है। जल्द ही इस योजना को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने के तैयारी में हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

चरागाहों को कब्जों से मुक्त कराने के लिए भी चल रहा अभियान

पशु खेत में खड़ी फसल का नुकसान तब अधिक करते हैं जब उनको अपने आसपास खाने के लिए कुछ नहीं मिलता। यदि चरागाह हों तो मवेशी खेतों की ओर नहीं जाएंगे। चरागाहों को कब्जों से मुक्त कराने के लिए पशुपालन व दुग्ध विकास विभाग 11 जुलाई से अभियान संचालित कर रहा है जो 25 अगस्त तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के लाभ / विशेषता

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना को शुरू किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश के Khet Suraksha Yojana को सोलर फेंसिंग योजना के नाम से भी जाना जाता है।
  • इस योजना का शुरुआत राज्य के किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए किया गया है।
  • इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 350 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • गवर्नमेंट के द्वारा इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 परसेंट या 1.43 लाख रुपए का अनुवाद दिया जाएगा जो लघु सीमांत किसान है। यह अनुदान प्रति हेक्टेयर की लागत पर मिलेगा।
  • उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के द्वारा इस योजना के ड्राफ्ट को तैयार किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश में जल्द ही खेत सुरक्षा योजना को कैबिनेट से मंजूरी प्राप्त हो जाएगी।
  • कैबिनेट से मंजूरी मिलने के पश्चात उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना को आरंभ कर दिया जाएगा।

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana के आवश्यक दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए हमें कौन से दस्तावेज लगेंगे इसकी जानकारी अभी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नहीं दी गई है क्योंकि योजना को शुरू करने की अभी सिर्फ घोषणा ही की गई है। इसलिए इस योजना के बारे में ज्यादा जानकारी सरकार ने अभी नहीं बताई है। जैसे ही सरकार द्वारा दस्तावेज की जानकारी हमें प्राप्त होगी वैसे ही हम दस्तावेज की जानकारी भी आपको इस आर्टिकल में दी जाएगी।

Uttar Pradesh Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana की पात्रता

  • इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के स्थानीय निवासी को मिलेगा।
  • योजना का लाभ पाने के लिए केवल राज्य के किसान पात्र होंगे।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी को 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसान कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ महिला और पुरुष दोनों को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Uttar Pradesh Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana को शुरू करने की घोषणा कर दी गई है लेकिन अभी इस योजना को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। इसलिए योजना के लिए कोई भी अधिकारी वेबसाइट जारी नहीं किया गया है, जिस पर जाकर अपना पंजीकरण किया जा सके। राज्य के जो भी व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा यह इंतजार 1 से 2 महीने का हो सकता है इतने समय में सरकार के द्वारा योजना में आवेदन की प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया जारी होने के बाद प्रक्रिया के हिसाब से आपको इसी आर्टिकल में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के सुरक्षा योजना में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे।

Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana Helpline Number

जिस प्रकार अभी इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया जारी नहीं की गई है और ना ही योजना के लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे इसकी जानकारी दी गई है, उसी प्रकार से योजना के लिए अभी भी सरकार के द्वारा कोई भी हेल्पलाइन नंबर या टोल फ्री नंबर जारी नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस योजना के लिए कोई भी टोल फ्री नंबर जारी होते हैं हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे, ताकि आप उस पर संपर्क करके योजना के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सके या फिर योजना से संबंधित अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सके।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

FAQ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Q: मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना कौन से राज्य में शुरू हुई है?

Ans: मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना उत्तर प्रदेश में लागू किया गया है।

Q: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का फायदा किसे मिलेगा?

Ans: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के सुरक्षा योजना का फायदा उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेगा।

Q: मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना का दूसरा नाम क्या है?

Ans: मुख्यमंत्री के सुरक्षा योजना को यूपी सोलर फेसिंग योजना भी कहते हैं।

Q: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना की वेबसाइट क्या है?

Ans: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना को शुरू करने का अभी घोषणा किया गया है इस योजना का अभी अधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं हुआ है।

Q: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के सुरक्षा योजना का बजट कितना है?

Ans: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के सुरक्षा योजना के लिए 350 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें

इस लेख के माध्यम से हमने Mukhyamantri Khet Suraksha Yojana UP  से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।

ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों मैं एक College स्टूडेंट हूं और मुझे आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है। मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी रीडर्स को सही और हिंदी सरल भाषा में जानकारी देने का प्रयास करता हूं।

Leave a Comment