झारखंड फसल राहत योजना 2023: Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online, Registration

5/5 - (1 vote)

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online: केंद्र एवं राज्य सरकार ने किसानों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने निरंतर किसानों की आय में वृद्धि, खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया है इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को चलाया गया है। ऐसे ही कृषि प्रधान राज्य झारखंड में, सरकार ने किसानों का समर्थन करने और उनका कल्याण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, झारखंड सरकार ने प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना के कारण किसानों की फसल क्षतिग्रस्त होने पर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए झारखंड फसल राहत योजना (Jharkhand Fasal Rahat Yojana) की शुरुआत की है।

झारखंड सरकार ने यह योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल को भी लॉन्च किया है जिसमें किसान आपदा से हुई नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यदि आप झारखंड के निवासी किसान है और आप भी झारखंड फसल राहत योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए। इस लेख के माध्यम से हमने Jharkhand Fasal Rahat Yojana क्या है? आदि को विस्तार पूर्वक बताया है।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online

Table of Contents

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा किसान के कल्याण के लिए झारखंड फसल राहत योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों के फसलों में होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के रूप में झारखंड सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अब झारखंड के सभी किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल में क्षति होने पर भी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब फसलों की क्षति पूर्ति के लिए राज्य सरकार भूस्वामी या भूमिहीन दोनों ही किसानों को इस योजना से लाभ प्रदान करेंगे।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। किसानों को योजना के अधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा जिनसे उन्हें इस योजना के तहत लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत फसल बुवाई के लिए जिन किसानों ने लोन लिया था वह लोन भी माफ कराया जाएगा।

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Overview

योजना का नामझारखंड फसल राहत योजना (Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online)
शुरू की गईझारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
उद्देश्यकिसानों को फसल की क्षति पर क्षतिपूर्ति दीया जाएगा
राज्यझारखंड
वर्तमान वर्ष2023
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
संबंधित विभागकृषि विभाग झारखंड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jrfry.jharkhand.gov.in/

Fasal Rahat Yojana का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसलों में होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ऐसा करने से किसानों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी और साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। इस योजना के माध्यम से किसानों को फसल के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि फसल नुकसान पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिलेगी जिससे किसान बिना चिंता किए फसल की बुवाई कर सकते हैं।

Mukhyamantri Gram Gadi Yojana

झारखंड फसल राहत योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • फसल राहत योजना के माध्यम से झारखंड राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति के रूप में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • झारखंड फसल राहत योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार राज्य के किसानों को कृषि करने के लिए प्रोत्साहन देने का प्रयास कर रहा है ।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
  • इस योजना के तहत आवेदक को आवेदन करने के लिए किसी भी शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि वह आवेदन निशुल्क है।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारण किया है जिसके तहत किसान द्वारा फसल बुवाई के लिए लिए गए लोन को भी माफ किया जाएगा।
  • योजना के तहत पंजीकृत सभी किसानों को फसल से पहुंची नुकसान की राशि को बीमा कंपनी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

झारखंड फसल राहत योजना की पात्रता

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक को झारखंड के स्थाई निवास होना आवश्यक है।
  • इस योजना के तहत वह किसान जो अपने खेतों में खेती करें या कोई अन्य व्यक्ति की खेत में खेती करें वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है।
  • कई किसान फसल बीमा योजना से लाभ नहीं ले रहे वह फसल राहत योजना से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।

झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • खाता खसरा नंबर
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज
  • बैंक अकाउंट का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन कैसे करें ? | Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Apply

  • Fasal Rahat Yojana में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज में आपके सामने किसान पंजीयन करें का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • इसके बाद आपके सामने झारखंड फसल राहत योजना का एक फार्म आ जाएगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • इस फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरे जैसे – आधार कार्ड पर अंकित नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर।
  • इसके बाद नीचे दिए गए Captcha Code को दर्ज करें। Captcha Code दर्ज करने के पश्चात घोषणा पर टिक करें।
  • पूरी जानकारी भरने के बाद आपको Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे Verify कर ले।
  • के बाद आपके मोबाइल में एक OTP आएगा भूत को वेरीफाई करना है।

इस प्रकार आप Fasal Rahat Yojana में Online पंजीकरण कर सकते हैं।

झारखंड फसल राहत योजना में लॉगिन कैसे करें? | Jharkhand Fasal Rahat Yojana Login

  • झारखंड फसल राहत योजना में लॉगइन करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना के अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारी वेबसाइट के होम पेज पर आपके सामने किसान लॉग इन करें का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • किसान लॉग इन करें के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको ऊपर दो विकल्प दिखाई देगा पासवर्ड से लॉगिन करें और ओटीपी से लॉगिन करें इन विकल्प में से आप जिस प्रकार लॉगइन करना चाहते हैं उस विकल्प पर क्लिक करें।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • इसके पश्चात इसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे जैसे- फसल मौसम चयन करें, मोबाइल नंबर संख्या दर्ज करें, कैप्चा कोड।
  • यदि आपने पासवर्ड से लॉगिन करें के विकास पर क्लिक किया है तो आपको पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको नीचे दिए गए लॉगइन करें के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप Jharkhand Fasal Rahat Yojana में लॉगइन कर सकते हैं।

झारखंड फसल राहत योजना में पावती कैसे निकाले?

  • Fasal Rahat Yojana में पावती निकालने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपके सामने पावती डाउनलोड करें का विकल्प आएगा उस विकल्प पर क्लिक करें।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक फार्म आएगा उसमें फसल के मौसम का चयन करें और अब आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, आधार नंबर इनमें से एक विकल्प पर क्लिक करें और उसे नीचे दर्ज करें।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • इसके पश्चात आपको नीचे सबमिट करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपको योजना पावती प्राप्त हो जाएगा।

झारखंड फसल राहत योजना में शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • Fasal Rahat Yojana में शिकायत दर्ज करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने शिकायत दर्ज करें का ऑप्शन दिखाई देगा उसमें क्लिक करें।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • इसके पश्चात आपके सामने एक फार्म खुल जाएगा यहां सभी पूछी गई जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरें।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • फर्स्ट स्टेप में आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है इसके बाद Get OTP पर क्लिक करें।
  • Get OTP पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल में एक OTP आएगा उसे Verify कर ले।
  • इसके बाद दूसरे स्टेप में Complain Details से संबंधित पूछी गई जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके पश्चात तीसरे स्टेप में Complain Registered की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • इस प्रकार आप Fasal Rahat Yojana में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

फसल राहत योजना में शिकायत की स्थिति कैसे देखें?

  • Fasal Rahat Yojana में शिकायत की स्थिति को देखने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें का विकल्प दिखाई देगा उसमें क्लिक करें।
  • क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा फॉर्म के सबसे ऊपर में आपको दो विकल्प दिखाई देंगे पहला शिकायत हेतु अनुरोध, दूसरा शिकायत की स्थिति आपको शिकायत की स्थिति के विकास पर क्लिक करना है।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online
  • इसके पश्चात आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर और शिकायत आईडी दर्ज करना है।
  • दर्ज करने के बाद क्लिक करें के विकल्प पर जाएं।

इस प्रकार आप Jharkhand Fasal Rahat Yojana में शिकायत दर्ज की स्थिति को देख सकते हैं।

FAQ: Jharkhand Fasal Rahat Yojana से संबंधित कुछ प्रश्न और उसके उत्तर

झारखण्ड फसल राहत योजना 2023 क्या है?

झारखंड फसल राज्य योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों के फसलों की प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

झारखंड फसल राहत योजना के तहत कौन से किसान पात्र होंगे ?

झारखंड फसल राहत योजना के तहत झारखंड में स्थाई निवासी किसान जो अपने भूमि या किसी अन्य व्यक्तियों की भूमि में खेती करते हैं और उस व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक है तो वह योजना में आवेदन कर सकते हैं।

योजना में आवेदन की क्या प्रक्रिया है?

झारखंड फसल राहत योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से किया जाता है इस आवेदन की प्रक्रिया को हमने ऊपर लेख में दर्शाया है।

झारखंड फसल राहत योजना में कितना पैसा मिलेगा?

झारखंड सरकार राहत योजना में होने वाली नुकसान को पूर्ति करने के लिए सरकार 3500 रुपए प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें

इस लेख के माध्यम से हमने Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।

ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों मैं एक College स्टूडेंट हूं और मुझे आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है। मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी रीडर्स को सही और हिंदी सरल भाषा में जानकारी देने का प्रयास करता हूं।

Leave a Comment