राजस्थान इंदिरा रसोई योजना का शुभारंभ हुआ, 8 रुपये में खा सकेंगे भरपेट खाना (Indira Rasoi Yojana Rajasthan in Hindi)

5/5 - (1 vote)

Indira Rasoi Yojana Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने अपने राज्य के नागरिकों को दो वक्त का खाना खिलाने के लिए Indira Rasoi Yojana Rajasthan को शुरू किया है। Rajasthan Indira Rasoi Yojana को करोनावायरस संक्रमण के समय राज्य के लोगों को आने वाले दैनिक खान पान की समस्या को देखते हुए इस योजना को 20 अगस्त को शुरू किया गया था।

इस योजना के माध्यम से राजस्थान के नागरिकों को ₹8 में एक वक्त का ताजा और पौष्टिक खाना एक जगह बैठाकर खिलाया जाता है। एक वक्त की थाली में ₹25 का खर्च होता है जिसमें ₹8 लाभार्थी से लिया जाता है और ₹17 राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। ताकि राजस्थान के गरीब नागरिक कम पैसों पर भी भरपेट खाना खा सके। हम इस आर्टिकल में आपको Indira Rasoi Yojana 2023 के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे कृपया आप हमारे इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें।

Indira Rasoi Yojana Rajasthan
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Indira Rasoi Yojana Rajasthan 2023

राजस्थान सरकार ने राज्य के लोगों को दो वक्त का ताजा और पौष्टिक खाना देने के लक्ष्य से राजस्थान राज्य के 213 नगरीय निकायों में 358 रसोइयों के साथ राजस्थान इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत की थी। जिसे अब बढ़ाकर बजट घोषणा में 1000 किया गया है। 18 सितंबर 2022 को अशोक गहलोत जी ने जोधपुर में 512 नए इंदिरा रसोइयों का शुभारंभ किया था। कुल मिलाकर इस योजना में अब 870 रसोईया हो गई है। इन इंदिरा रसोइयों का संचालन NGO द्वारा किया जाता है। जिसके लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समन्वय और मॉनिटरिंग समिति द्वारा रसोई चलाने के लिए 300 से अधिक स्थानीय एनजीओ का चयन किया जाता है।

अब तक Indira Rosoi Yojana 2023 के तहत 7.01 करोड़ भोजन की थाली परोसी जा चुकी है। जो की सरकार के लक्ष्य का 72.32% है। लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रतिदिन 1.34 लाख लोगों को और प्रतिवर्ष 4.87 करोड़ लोगों को खाना खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Jan Suchna Portal Rajasthan 2023

Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023 Overview

योजना का नामRajasthan Indira Rasoi Yojana
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को दो वक्त का स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन करवाना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
किसके द्वारा शुरू की गईराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा
कब शुरू की गई20 अगस्त 2022 को
भोजन की प्रति खालीमात्र ₹8
बजट प्रतिवर्ष100 करोड़ रुपए
अधिकारिक वेबसाइटhttps://indirarasoi.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Indira Rasoi Yojana क्यों शुरू की गई

राजस्थान राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे भारत देश में हर राज्य में ऐसे बहुत सारे गरीब लोग हैं जिसको दो वक्त का खाना नहीं मिल पता है। इस वजह से कई लोगों को भूखा सोना पड़ता है। इसलिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य किसी भी गरीब व्यक्ति को कम पैसों में दो वक्त का पोस्टिक आहार मिल सके ताकि वह अपना जीवन यापन कर सकें।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

इस योजना को अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से शुरू किया जा रहा है ताकि देश के गरीब लोगों को कम पैसों में पेट भर खाना मिल सके। इंदिरा रसोई योजना के तहत आसानी से कम पैसों से अच्छा और पौष्टिक खाना खा सकते हैं। यह सरकार की तरफ से शुरू की गई पूरी तरह से मुक्त सेवा है।

Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023 का उद्देश्य

इस योजना का एक ही उद्देश्य है कि राजस्थान के कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोए और सभी गरीब नागरिकों को भरपेट ताजा, स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार मिले। क्योंकि बढ़ती हुई महंगाई के दौर में एक गरीब परिवार को अपना दो वक्त का खाना खाने के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और कभी कभी तो पैसे ना होने पर गरीब को भूखा ही सोना पड़ जाता है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा इंदिरा रसोई योजना राजस्थान को शुरू किया गया है।

इस योजना का लाभ उठाकर करोड़ों गरीब परिवार केवल ₹8 में एक वक्त का भरपेट ताजा, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना खा रहा है। जो एक बहुत ही बड़ी सराहनीय बात है। Indira Rasoi Yojana के माध्यम से कोरोनावायरस संक्रमण के समय जरूरतमंदों नागरिकों और रीट के अभ्यर्थियों को निशुल्क भोजन भी कराया गया।

Rajasthan Indira Rasoi Yojana के लाभ

  • इंदिरा रसोई योजना का लाभ राज्य की जरूरतमंद गरीब लोगों को दिया जाता है।
  • राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना राजस्थान 2023 के द्वारा राज्य के नागरिकों को दो वक्त का स्वादिष्ट एवं ताजा खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से एक वक्त का खाना खाने के लिए लाभार्थी को मात्र ₹8 भुगतान करना होगा।
  • इस योजना के माध्यम से प्रतिदिन ₹100 कमाने वाला व्यक्ति ₹16 भुगतान खर्च करके आराम से दो वक्त का खाना खा सकता है।
  • इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भरपेट खाना देकर उसके स्वास्थ्य को सुधारने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
  • इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से प्रतिदिन 1.34 लाख नागरिक और प्रतिवर्ष 4.87 करोड़ नागरिक को भरपेट भोजन करवाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य को आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

Rajasthan Indira Rasoi Yojana का बजट

राजस्थान इंदिरा रसोई योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा हर साल 100 करोड़ रुपए का खर्च करने का प्रावधान है। लेकिन 642 ओर नई इंदिरा रसोइयों को राज्य में संचालित करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही यह रसोईया भी शुरू हो जाएंगी। जिसके बाद राजस्थान सरकार द्वारा 2022-2023 की बजट में घोषणा हर साल 250 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है।

Rajasthan Indira Rasoi Yojana के तहत अनुदान के लिए 50% राशि नगर निकायों को देय राज्य वित्त आयोग अनुदान और बची 50% प्रथमतया मुख्यमंत्री सहायता या आवश्यकता होने पर अन्य पदों में पूर्ति की जाती है। सरकार द्वारा हर रसोई को आधारभूत संरचना के लिए 5 लाख रुपए और हर रसोई के आवर्ती संरचना के लिए 3 लाख रुपए हर साल दिए जाते हैं। राज्य में जो रसोईया अच्छा काम करती है उसे जिला संभाग, राज्य स्तर पर 15 अगस्त और 26 जनवरी पर 15 लाख से अधिक राशि के नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं।

Rajasthan Indira Rasoi Yojana के तहत ₹8 में एक वक्त का भोजन

राजस्थान के गरीब और जरूरतमंद लोगों को Rajasthan Indira Rasoi Yojana 2023 के माध्यम से दो वक्त का भोजन खिलाया जाता है। एक वक्त का भोजन के लिए लाभार्थी को ₹8 का भुगतान करना होता है। वर्तमान समय में एक वक्त का भोजन की थाली में ₹25 का खर्चा होता है। जिसमें ₹17 राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है । इससे पहले एक समय के भोजन में ₹20 का खर्च आता था। जिसमें ₹12 राज्य सरकार द्वारा और ₹8 लाभार्थी द्वारा दिया जाता था।

भोजन का समय दोपहर का भोजन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और रात का भोजन शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उपलब्ध कराया जाता है। भोजन की थाली में 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी, 250 ग्राम चपाती और अचार परोसा जाता है।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Rajasthan Indira Rasoi Yojana में पेपरलेस काम

राज्य सरकार द्वारा Indira Rasoi Yojana के तहत पेपरलेस काम किया जाता है। जिसके लिए इंदिरा रसोई वेब पोर्टल को विकसित किया गया है। इस वेबसाइट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट का इस्तेमाल करके लाभार्थी को वास्तविक फोटो अपलोड किया जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज और स्टेट कॉल सेंटर से लाभार्थी से नियमित फीडबैक भी लिया जाता है। रसोई एजेंसी द्वारा आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया से ऑनलाइन इनवॉइस जनरेशन और ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की जाती है।

सरकार ने नगर निकायों द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए हर महीने कम से कम 2 बार इंदिरा रसोइयों का निरीक्षण करके निरीक्षण रिपोर्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रेषित करने का भी प्रावधान किया है। राजस्थान इंदिरा रसोई योजना 2023 की आईटी आधारित प्रक्रिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी, National e-Governance Department द्वारा भी बहुत सराहनीय की गई है।

Rajasthan Indira Rosoi Yojana 2023 के आवश्यक बातें

  • इस योजना के तहत एक वक्त की थाली में ₹25 खर्चा आता है जिसके लिए लाभार्थी को ₹8 का भुगतान करना पड़ता है और राज्य सरकार द्वारा ₹17 का अनुदान दिया जाता है।
  • इससे पहले इस योजना के तहत एक वक्त की थाली में ₹20 का खर्चा होता था जिसमें ₹8 लाभार्थी द्वारा दिया जाता था और ₹12 राज्य सरकार द्वारा दिया जाता।
  • इस योजना के तहत इंदिरा रसोइयों का संचालन एनजीओ द्वारा किया जाता है।
  • राज्य में जिला स्तर पर योजना की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर को सौंपी गई है।
  • जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समन्वय और मानिटरिंग समिति द्वारा रसोई चौराहे के लिए NGO का चयन किया जाता है।
  • राजस्थान इंदिरा रसोई योजना में किसी भी तरह की कोई भी धोखाधड़ी या धंधाली ना हो इसके लिए इस योजना का काम पेपर लेस किया जाता है। जिसके लिए इंदिरा रसोई वेब पोर्टल को विकसित किया गया है।
  • नगर निकायों द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी रखने के लिए हर महीने कम से कम 2 बार इंदिरा रसोइयों का निरीक्षण करके निरीक्षण रिपोर्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रेषित करने का भी प्रावधान किया गया है।
  • राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से इस योजना के लाभार्थियों को दूरभाष पर निरंतर फीडबैक भी लिया जाता है।
  • इस योजना पर हर साल 100 करोड़ों रुपए खर्च किया जाते थे। लेकिन अब आने वाले समय में नई ओर रसोइयों का संचालन हो रहा है जिसके लिए 2022-2023 में इस योजना के लिए 250 करोड़ों रुपए का बजट प्रावधान किया जाएगा।

Indira Rasoi Yojana 2023 के आवश्यक पत्रता

  • इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के निवासी ही उठा सकते हैं।
  • राजस्थान के गरीब नागरिक और जरूरतमंद जिनकी आए बहुत ही कम है वही इस योजना के पात्र हैं।

FAQ: Indira Rasoi Yojana Rajasthan 2023

Q: इंदिरा रसोई योजना क्या है?

Ans: राज्य के कोई भी नागरिक भूखा ना सोए इसी के लिए राजस्थान सरकार ने इंदिरा रसोई योजना शुरू किया है इस योजना के माध्यम से कम पैसों में लोगों को भोजन परोसा जाता है।

Q: इंदिरा रसोई की शुरुआत किसने की थी?

Ans: इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा शुरू की गई।

Q: इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत कब हुई थी?

Ans: इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत 20 अगस्त 2020 को हुई थी।

Q: इंदिरा रसोई योजना में भोजन कितने रुपए में मिलता है?

Ans: इंदिरा रसोई योजना के तहत ₹8 का भुगतान करके एक वक्त का खाना खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

इस लेख के माध्यम से हमने Indira Rasoi Yojana Rajasthan  से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।

ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों मैं एक College स्टूडेंट हूं और मुझे आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है। मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी रीडर्स को सही और हिंदी सरल भाषा में जानकारी देने का प्रयास करता हूं।

Leave a Comment