How To Create Paymanager Employee Id : Paymanager Portal राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है राजस्थान सरकार अपनी राज्य में Digitalization के लिए बहुत कार्य कर रही है इनमें से एक कार्य Paymanager Portal है यह पोर्टल उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारी अपने सैलरी से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और सैलरी स्लिप के साथ-साथ कटौती, इनकम टैक्स एवं पेंशन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा नेशनल इनफॉरमेशन सेंटर राजस्थान के माध्यम से शुरू किया गया है। हम आपको इस लेख के माध्यम से Paymanager Portal से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे। इस लेख के माध्यम से हमने Paymanager Employee Login, Paymanager Rajasthan Portal login, Bank Registration, Pay manager Rajasthan Salary Slip Download इन सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बताया है। इन सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

Paymanager Rajasthan Portal
Jan Suchna Portal Rajasthan 2023
Paymanager Rajasthan Portal राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई है इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सरकारी कर्मचारी अपने वेतन से संबंधित सारी जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारी अपने Employee Id की सहायता से इस पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं और अपने वेतन की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल से कर्मचारी अपना सैलरी स्लिप भी निकाल सकते हैं और साथ ही साथ इनकम टैक्स, पेंशन, बिल संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Paymanager Rajasthan Portal Key Highlights
पोर्टल का नाम | Paymanager Rajasthan Portal |
किसके द्वारा शुरू किया गया | राजस्थान सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
विभाग | वित्त विभाग राजस्थान |
राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | सरकारी कर्मचारियों को वेतन संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना। |
लाभार्थी | राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी |
अधिकारी वेबसाइट | https://paymanager.rajasthan.gov.in/ |
How To Create Paymanager Employee Id, Paymanager Employee Login
Paymanager Rajasthan Portal पर DDO Employee Login करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- सर्वप्रथम आपको Paymanager Rajasthan Portal के अधिकारिक वेबसाइट https://paymanager.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर नीचे For DDO/Employee Login के विकल्प पर क्लिक करना है।

- अब आपको Username के स्थान पर अपना Employee ID दर्ज करना है।
- और उसके नीचे अपने खाते के अंतिम के चार अंक दर्ज करना है।
- फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है और नीचे दिए गए ऑप्शन में Employee विकल्प का चयन करना है।
- अब Login बटन पर क्लिक कर दें अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर Select Type के विकल्प में Self के विकल्प का चयन करें।
- अब Password Policy के अनुसार Password दर्ज करें फिर कैप्चा कोड दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
- Submit बटन पर क्लिक करते ही आप वापस होम पेज पर आ जाएंगे अब आपको Username की जगह अपना Employee ID दर्ज करना है।
- अब अभी जो पासवर्ड आपने बनाया है उसे पासवर्ड के स्थान पर दर्ज करे फिर कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अब Employee के ऑप्शन का चयन करें और Login बटन पर क्लिक करें।
इस प्रकार आप Paymanager Rajasthan Portal में Employee ID के माध्यम से Login कर चुके हैं।
Paymanager Rajasthan Portal Login
- सर्वप्रथम आपको Paymanager Rajasthan Portal की आधिकारिक वेबसाइट https://paymanager.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login पेज दिखाई देगा। (जैसा कि नीचे इमेज पर दिखाई दे रहा है।)

- Login पेज पर अपना Username और Password दर्ज करें और नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- अब Login के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप Paymanager Rajasthan Portal पर Login कर सकते हैं।
Paymanager Forgot Password
यदि आप Paymanager Rajasthan Portal के पासवर्ड भूल गए हैं तो आप Forgot Password कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- सर्वप्रथम आपको पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- Login पेज पर आपको Forgot Password का ऑप्शन दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपके सामने Forgot Password का फॉर्म दिखाई देगा उसे ध्यान पूर्वक भरें।

- अब Send OTP पर क्लिक करें आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे OTP Box में दर्ज करें।
- अब Submit Details के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपको नया पासवर्ड दर्ज करना है।
- अब आपको Confirm के बटन पर क्लिक करना है
- इस प्रकार आप सफलतापूर्वक Forgot Password कर सकते हैं।
Paymanager Bank Registration
- सर्वप्रथम आपको Paymanager की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर लॉगइन पेज दिखाई देगा वहां आपको Bank Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- Bank Registration के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें बैंक रजिस्ट्रेशन फॉर्म होगा।

- इस फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरे। सर्वप्रथम इस फॉर्म में आपको First Name, Last Name और Username दर्ज करना है।
- अब आपको Check Availability के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपको User Type Select करना है और Treasury/Bank Code और Sub-Treasury Code Select करना है।
- अब आपको दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी दर्ज कर देने के बाद आप को Verify Contact की बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप Paymanager Rajasthan Portal पर Bank Registration कर सकते हैं।
Paymanager Rajasthan Portal Salary Slip Download
- सर्वप्रथम आपको Paymanager Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज के लॉगिन ऑप्शन मे Username, Password और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन के बटन पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुल जाएगा वहां आपको Salary Slip के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको पूछी गई सारी जानकारियां ध्यान पूर्वक दर्ज करें।
- सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक करें।
- Submit के बटन पर क्लिक करते ही Salary Slip आ जाएगा वहां आपको डाउनलोड का ऑप्शन भी दिखाई देगा।
इस प्रकार आप Paymanager Rajasthan Portal से Salary Slip डाउनलोड कर सकते हैं।
अन्य पढ़े: Paymanager Login & Salary Slip डाउनलोड कैसे करें? How To Create Paymanager Employee Idइस लेख के माध्यम से हमने Pay Manager Rajasthan Portal से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं।
ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।
FAQ: Paymanager Rajasthan Portal
Q : Pay Manager Rajasthan Portal क्या है?
Ans : यह Portal राजस्थान राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से राज्य की सरकारी कर्मचारियों को वेतन संबंधी जानकारियां ऑनलाइन प्रदान की जाती है।
Q : क्या Pay Manager Rajasthan Portal की सहायता से सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं?
Ans : जी हां, आप इस पोर्टल की सहायता से सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
Q : Pay Manager Rajasthan Portal की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans : इस Portal की अधिकारिक वेबसाइट https://paymanager.rajasthan.gov.in/ है।
Q : Pay Manager Rajasthan Portal किस राज्य में शुरू किया गया हैं?
Ans : यह Portal राजस्थान राज्य में शुरू किया गया है।
Q : क्या इस पोर्टल में प्राइवेट कर्मचारी भी सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं?
Ans : नहीं यह सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है।