राजस्थान फसल गिरदावरी रिपोर्ट, नकल ऑनलाइन कैसे देखें? Girdawari Report Rajasthan 2024

5/5 - (109 votes)

Girdawari Report Rajasthan 2023: राजस्थान सरकार राज्य के नागरिकों के लिए बहुत से सुविधाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है इनमें से एक सुविधा Girdawari Report Rajasthan है अब किसान गिरदावरी से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने अधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल को लॉन्च किया है और साथ ही साथ इसे और सरल बनाने के लिए सरकार ने मोबाइल एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया है जिससे आप घर बैठे ही गिरदावरी से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गिरदावरी से संबंधित सारी जानकारियां प्रदान करेंगे इस लेख के अंतर्गत हमने गिरदावरी क्या है, राजस्थान गिरदावरी नकल ऑनलाइन कैसे निकाले, धरा ऐप डाउनलोड कैसे करें? आदि सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बताया है। संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Girdawari
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Girdawari Report Rajasthan

राजस्थान सरकार ने किसानों की गिरदावरी से संबंधित जानकारी को किसानों तक पहुंचाने के लिए आसान तरीका अपनाया है उन्होंने इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल के साथ-साथ एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिसके माध्यम से किसान सरलता से अपने खेत की गिरदावरी से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

गिरदावरी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है गिरदावरी का मतलब किसान ने अपने खेत में कौन सी फसल को कितने हेक्टेयर में बोया है इसकी संपूर्ण जानकारी से है। इस दस्तावेज में खेत के स्वामी/ मालिक का नाम, खेती करने वाले का नाम, जमीन/ खसरा नंबर, संबंधित क्षेत्र, भूमि का प्रकार, कृषि योग्य अथवा गैर खेती वाला क्षेत्र, सिंचाई का स्रोत, फसल का नाम, उसकी स्थिति, आय और उसका रेट आदि महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं यह दस्तावेज क्षेत्र के पटवारी के द्वारा बनाया जाता है।

Apna Khata Rajasthan 2023

पहले किसानों को यह दस्तावेज देखने के लिए पटवारी के पास जाना पड़ता था लेकिन अब सरकार ने डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन की सुविधा प्रदान की है अब लोगों को पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

Girdawari Report Rajasthan Highlights

आर्टिकल का नामGirdawari Report Rajasthan
राज्यराजस्थान
वर्ष2023
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को ऑनलाइन नहीं गिरदावरी नकल उपलब्ध कराना
लाभार्थीराज्य के किसान
गिरदावरी नकल निकालने की प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक ऐपधरा ऐप
अधिकारिक वेबसाइटधरा पोर्टल, जन सूचना पोर्टल
गिरदावरी हेल्पलाइन नंबर+91-8005899843, +91-8005899842

Fasal Girdawari क्यों महत्वपूर्ण हैं?

कई बार किसानों की फसल किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हो जाती है ऐसे में किसानों की फसलों को होने वाली भारी नुकसान के चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है ऐसे में किसानों को इस मुसीबत से बचाने के लिए फसल गिरदावरी काम आती है फसल गिरदावरी की सहायता से किसान सरकार से मुआवजे के लिए क्लेम कर सकता है सरकार गिरधारी की दस्तावेजों को देखकर किसान को उनके नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्रदान करती है।

Jan Suchna Portal Rajasthan 2023

इसलिए किसानों को अपनी फसल की गिरदावरी कराना अत्यंत आवश्यक है गिरदावरी में किसान ने कौन सी फसल कितने हेक्टेयर में बोया है और खेती की जमीन से जुड़ी जानकारियां होती है यह दस्तावेज पटवारी द्वारा बनाई जाती है जिससे सरकार को पता होता है कि किसान ने कौन सी फसल कितने जमीन पर उगाई है। जिससे सरकार को मुआवजा देने में आसानी होती है।

राजस्थान Girdawari नकल ऑनलाइन कैसे निकाले ?

यदि आप अपने गिरदावरी रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से निकालना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं। गिरदावरी रिपोर्ट दो अलग-अलग पोर्टल के माध्यम से निकाला जा सकता है हम आपकी सुविधा के लिए दोनों ही प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताएंगे।

  • धरा पोर्टल के माध्यम से
  • जन सूचना पोर्टल के माध्यम से

आइए हम दोनों प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक देखते हैं।

SSO ID Login & Registration

धरा पोर्टल के माध्यम से Girdawari Report Rajasthan

  • धरा पोर्टल के माध्यम से Girdawari Report निकालने के लिए सर्वप्रथम आपको धरा पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
Girdawari Rajasthan
  • यहां आपको पूछी गई सारी जानकारियों का चयन करना है जैसे जिले का नाम, तहसील का नाम, गांव का नाम, फसल और संवत एवं खाता का चयन करना है।
  • सभी जानकारियां का चयन करने के बाद आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने गिरदावरी खुल जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपनी गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं।
  • और इसे डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस प्रकार आप धरा पोर्टल के माध्यम से Girdawari Report देख सकते हैं।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जन सूचना पोर्टल के माध्यम से Girdawari Report Rajasthan

  • जन सूचना पोर्टल के माध्यम से गिरदावरी रिपोर्ट देखने के लिए सर्वप्रथम आपको जन सूचना पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप जन सूचना पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां आपको मेनू बार में दिख रहे Scheme के विकल्प पर क्लिक करना है।
Girdawari Rajasthan
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा वहां आपको कुछ योजनाओं के नाम दिखेंगे जिसमें आपको Copy of Girdawari के विकल्प पर क्लिक करना है।
Girdawari Rajasthan
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा इस फॉर्म में अपने जिला, तहसील, गांव एवं फसल और संवत का चयन करना है।
Girdawari Rajasthan
  • चयन करने के पश्चात खोजें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने खाते की जानकारी आ जाएगी और साथ ही खाता संख्या व पुराना खाता संख्या की जानकारी भी मिल जाएगी।
  • अब आपको जो भी खाते संख्या की जानकारी चाहिए उस संख्या के सामने अधिक जानकारी / Get More के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही जानकारी पूरी ओपन हो जाएगी।
  • अब आप यहां सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस प्रकार आप जन सूचना पोर्टल के माध्यम से Girdawari Report Rajasthan देख सकते हैं।

Paymanager Login & Salary Slip

धरा ऐप डाउनलोड कैसे करें?

  • धरा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन पर Google Play Store को ओपन कर लेना है।
  • अब आपको Search बार में Dhara Apna Khata Rajasthan लिखकर सर्च कर लेना है।
Girdawari Rajasthan
  • अब आपके सामने धरा एप आ जाएगी।
  • यहां आपको धरा एप पर क्लिक करना है इसके बाद स्टाल के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपकी मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड होना चालू हो जाएगी।
  • डाउनलोड होने के बाद ऐप ओपन करें।

इस प्रकार आप धरा मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

Girdawari Helpline Number

इस लेख के माध्यम से हमने गिरदावरी रिपोर्ट से संबंधित सारी जानकारियां आपको प्रदान कर दी गई है इसके अलावा आपको और किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो या फिर कोई शिकायत करनी है तो आप गिरदावरी हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

  • Helpline Number :- +91-8005899843, +91-8005899842

FAQ: Girdawari से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

Q: Girdawari Report क्या होती है?

Ans : गिरदावरी रिपोर्ट में किसान द्वारा अपने खेत में कौन सी फसल कितने हेक्टेयर में बोई गई है इसकी पूरी जानकारी होती है इस रिपोर्ट को पटवारी द्वारा तैयार किया जाता है।

Q: Girdawari Report Online कैसे देखें?

Ans : किसान अपने खेत की गिरदावरी रिपोर्ट राजस्थान धारा पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं इसके अलावा जन सूचना पोर्टल और धरा मोबाइल ऐप के माध्यम से भी किसान अपना गिरदावरी रिपोर्ट देख सकते हैं। इन माध्यमों से गिरदावरी देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया हमने इस लेख के माध्यम से आपको बता दी है।

Q: Fasal Girdawari से क्या लाभ होता है?

Ans : यदि किसी किसान की फसल प्राकृतिक आपदा की वजह से खराब हो जाती है तो वह फसल गिरदावरी के माध्यम से सरकार के पास खराब हुई फसल के मुआवजे के लिए क्लेम कर सकता है जिससे किसानों कि नुकसान की भरपाई हो जाती है।

Q: गिरदावरी रिपोर्ट किसके द्वारा बनाई जाती है?

Ans : गिरदावरी रिपोर्ट पटवारी के द्वारा बनाई जाती है।

Q: Girdawari कैसे कराएं?

Ans : गिरदावरी कराने के लिए आपको अपने क्षेत्र के पटवारी के पास जाना होगा उन्हें अपनी फसल और क्षेत्र की जानकारी देकर गिरदावरी करवा सकते हैं।

Q: कितने हेक्टेयर जमीन की गिरदावरी करा सकते हैं?

Ans : इसके लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है आप जितना चाहे उतना जमीन की गिरदावरी करा सकते हैं।

Q: गिरदावरी हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans : गिरदावरी हेल्पलाइन नंबर +91-8005899843, +91-8005899842 हैं।

Q: गिरदावरी कराने के लिए कितने रुपए लगते हैं?

Ans : गिरदावरी कराने के लिए किसी भी प्रकार की शुल्क नहीं लगती यह निशुल्क है।

Q: गिरदावरी मोबाइल ऐप डाउनलोड कैसे करें?

Ans : आप गिरदावरी मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं इसकी प्रक्रिया हमने इस लेख के माध्यम से आपको बता दिया है।

इसे भी पढ़ें

इस लेख के माध्यम से हमने Girdawari Report Rajasthan से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।

ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों मैं एक College स्टूडेंट हूं और मुझे आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है। मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी रीडर्स को सही और हिंदी सरल भाषा में जानकारी देने का प्रयास करता हूं।

Leave a Comment