मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023: Ekal Mahila Swarojgar Scheme Online Registration

5/5 - (71 votes)

Ekal Mahila Swarojgar Scheme: उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा एकल महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय चलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा एवं महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे।

इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस लेख को पूरा पढ़े इस लेख के माध्यम से हमने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना क्या है, योजना के उद्देश्य, लाभ, विशेषता, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन प्रक्रिया (Ekal Mahila Swarojgar Scheme Online Registration) को विस्तार पूर्वक बताया है।

Ekal Mahila Swarojgar Scheme

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023 (Ekal Mahila Swarojgar Scheme)

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा इंटरनेशनल वूमेन डे के अवसर पर शुरू किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड राज्य में एकल महिलाओं की संख्या 3 लाख से भी अधिक है इनमें से बहुत सारी महिलाओं को रोजगार की सख्त जरूरत है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को 1 लाख रुपए तक के प्रोजेक्ट पर 50% सब्सिडी देगी। जिससे महिलाएं स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकती हैं।

इस योजना के तहत महिलाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण, पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन, मसाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार करने में प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना के तहत उन महिलाओं को शामिल किया गया है जिसके पति की मौत हो गई है या फिर अविवाहित, तलाकशुदा, अपराध व एसिड हमले से पीड़ित और जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो इन महिलाओं को सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

Ekal Mahila Swarojgar Scheme Key Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना
राज्यउत्तराखंड
किसके द्वारा शुरुआत की गईमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
वर्ष2023
उद्देश्यएकल महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना
लाभार्थीउत्तराखंड राज्य की एकल महिलाएं
लाभएकल महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय चलाने में सहायता प्राप्त होगी।
अधिकारी वेबसाइटhttps://uk.gov.in/

Ekal Mahila Swarojgar Scheme

एकल महिला स्वरोजगार योजना के उद्देश्य (Objective)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू करने की घोषणा की। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है सरकार द्वारा महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उनकी आमदनी में सुधार आए और वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहे।

एकल महिला स्वरोजगार योजना में शामिल किए गए व्यवसाय (Swarojgar Ki List)

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में जिन व्यवसायों को शामिल किया गया है उनकी सूची निम्न प्रकार से है।

  • कृषि
  • पशुपालन
  • बकरी पालन
  • मत्स्य पालन
  • बागवानी
  • कुक्कुट पालन
  • औद्यानिकी
  • दुकान
  • फलों खाद्य प्रसंस्करण
  • साथ ही साथ महिलाओं की मांग व उनकी आवश्यकता पर आधारित व्यवसाय को भी शामिल किया जाएगा।

एकल महिला स्वरोजगार योजना कि लाभ एवं विशेषताएं (Benefits and Features)

  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा घोषणा की गई है।
  • मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है वह हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आप को साबित किया है।
  • इस योजना के तहत उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य की एकल महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय चलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत विधवा, तलाकशुदा, अविवाहित, एवं अपराध व एसिड हमले से पीड़ित महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
  • आवेदक को उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत राज्य की सभी एकल महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत उत्तराखंड राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।
  • इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • महिलाओं के खातों में सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा।

एकल महिला स्वरोजगार योजना की पात्रता (Eligibility)

  • आवेदक को उत्तराखंड राज्य का मूलनिवासी होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं को ही इस सूचना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • इस योजना के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है।
  • मासिक आय 6000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • योजना के तहत आवेदनकर्ता किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्था में कार्यरत नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक राजकीय व पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर्ता नहीं होनी चाहिए।
  • सरकार की विकलांग, विधवा जैसी कल्याणकारी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिला भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।

एकल महिला स्वरोजगार योजना के आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एकल महिला स्वरोजगार योजना की आवेदन प्रक्रिया (Ekal Mahila Swarojgar Scheme Online Registration)

यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि उत्तराखंड राज्य सरकार ने सिर्फ इस योजना की घोषणा की है अभी इसके आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सरकार द्वारा नहीं बताई गई है जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी बताई जाएगी हम आपको इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे।

अन्य पढ़े: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023: Ekal Mahila Swarojgar Scheme Online Registration

इस लेख के माध्यम से हमने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना 2023 से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं।

ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।

FAQ Ekal Mahila Swarojgar Scheme

Q : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना क्या है?

Ans : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना एकल महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय चलाने में सहायता प्रदान करती है।

Q : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना किसके द्वारा शुरू की गई?

Ans : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा शुरू की गई।

Q : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का लाभ किसको मिलेगा?

Ans : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का लाभ राज्य के एकल महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा।

Q : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के उद्देश्य क्या हैं?

Ans : मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्देश्य एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

नमस्कार दोस्तों मैं एक College स्टूडेंट हूं और मुझे आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है। मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी रीडर्स को सही और हिंदी सरल भाषा में जानकारी देने का प्रयास करता हूं।

Leave a Comment