E Ganna App Download 2023: हमारा देश भारत डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है आज भारत में हर क्षेत्र में Digitalisation को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी बहुत सुधार किए जा रहे हैं एवं सुविधाएं लागू किए जा रहे हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप शुरू किया है जिसका नाम Cane UP Ganna पोर्टल और E Ganna App है।
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और इस प्रदेश में सबसे अधिक फसलों का उत्पादन किया जाता है इसी तरह गन्ने की फसल का उत्पादन अधिक मात्रा में किया जाता है किसान सीजन के अनुसार गन्ने की खेती करते हैं। इस गन्ने से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए इस पोर्टल और ऐप को लॉन्च किया है।
E Ganna App के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के किसान अपनी गन्ने की फसल के संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को अपने मोबाइल में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ई गन्ना एप के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे ताकि आप इस ऐप को डाउनलोड करके इसका लाभ प्राप्त कर सकें। इस लेख के माध्यम से हमने E Ganna App एप क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता, E Ganna App Download करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया है।

E Ganna Mobile App 2023 क्या है?
ई गन्ना ऐप को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 13 नवंबर 2019 को गन्ने की खेती करने वाले किसानों की सुविधा के लिए लॉन्च किया गया था। गन्ने की खेती करने वाले किसानों को घर बैठे फसल संबंधी सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऑनलाइन पोर्टल caneup.in के साथ-साथ मोबाइल ऐप को लॉन्च किया गया है।
पहले के समय में राज्य के किसानों को गन्ने की फसल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए गन्ना समिति कार्यालय के चक्कर लगाना पढ़ता था। लेकिन अब इस पोर्टल के आ जाने से किसानों के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है वह किसान यह काम घर बैठे अपने मोबाइल फोन की सहायता से कर सकते हैं।
ई गन्ना एप की सहायता से गन्ने की खेती करने वाले किसान फसल से संबंधित जानकारी जैसे जोताई, रकबा, फसल, गन्ना पर्ची कैलेंडर अन्य सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य में गन्ने की खेती करने वाले किसानों को बस अपने मोबाइल पर ही गन्ना एप डाउनलोड करना है यह ऐप डाउनलोड करके वह किसान सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश डायल एफआईआर योजना 2023
उत्तर प्रदेश E Ganna App के बारे में जानकारी
योजना का नाम | E Ganna App |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा |
लॉन्च किया गया | 13 नवंबर 2019 को |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | गन्ने की फसल से संबंधित सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान |
अधिकारिक वेबसाइट | https://caneup.in/ |
ई गन्ना मोबाइल ऐप के उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ई गन्ना एप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गन्ने की खेती करने वाले किसानों को फसल संबंधी ऑनलाइन जानकारी प्रदान करना है। इस ऐप पर गन्ने की फसल से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध की गई है। जिससे किसान और चीनी मिलों के बीच पारदर्शिता बनी रहे।
अब राज्य के किसानों को गन्ने की फसल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए गन्ना समिति कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसान अपने मोबाइल फोन पर ई गन्ना एप डाउनलोड करके घर बैठे ऑनलाइन सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसान फसल, गन्ना सर्वेक्षण बेसिक कोटा, गन्ना कैलेंडर, गन्ना पर्ची के निर्गम और गन्ना आपूर्ति संबंधित सभी प्रकार की जानकारी ई गन्ना एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
Free Laptop Apply: सभी छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, यहाँ करना होगा अप्लाई?
E Ganna App Up के लाभ
ई गन्ना ऐप के अनेकों लाभ हैं इनमें से कुछ लाभ नीचे दिए गए-
- E Ganna App को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसानों के लिए शुरू किया गया है।
- E Ganna मोबाइल ऐप के अंतर्गत गन्ना की खेती करने वाले किसानों को गन्ने से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होगी।
- उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को अब फसल से संबंधित जानकारी के लिए किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- E Ganna App के माध्यम से किसान गन्ने की खेती, फसल, रकबा, जोताई, गन्ना पर्ची कैलेंडर आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- E Ganna के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने पोर्टल और मोबाइल ऐप दोनों जारी किया है।
- यूपी सरकार द्वारा गन्ना किसानों को डिजिटल बनाने के लिए यह मोबाइल ऐप शुरू किया है।
- E Ganna App के माध्यम से यूपी के किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बन पाएंगे।
- E Ganna App में गन्ना किसानों का संपूर्ण डाटा मौजूद होगा।
- E Ganna App को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2023
E Ganna Mobile App के लिए पात्रता
- उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- लाभार्थी एक किसान होना चाहिए।
E Ganna App Download कैसे करें
यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के गन्ना किसान हैं और E Ganna App Download करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें की E Ganna App को डाउनलोड करने के दो तरीके हैं पहला अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से और दूसरा Google Play Store के माध्यम से है हम आपको दोनों तरीकों से E Ganna App Download करने की प्रक्रिया बताएंगे। ई गन्ना एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।
अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
यदि आप अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ई गन्ना एप डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-
- सर्वप्रथम आपको चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आप को “अपने एंड्राइड मोबाइल फोन पर नीचे बटन से डाउनलोड करें” का विकल्प दिखाई देगा उसके नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। (जैसा कि नीचे चित्र में दिया गया है)

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें ई गन्ना एप की डिटेल्स होगी।
- यहां आपको इंस्टॉल का एक बटन दिखाई देगा। उस बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल फोन पर E Ganna App Download होना शुरू हो जाएगा।
- डाउनलोड होने के बाद इसे इंस्टॉल कर ले।
- अब आप इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस प्रकार आप अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Google Play Store के माध्यम से
यदि आप Google Play Store से ई गन्ना एप डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए हुए स्टेप को फॉलो करें-
- सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल पर Google Play Store ओपन करना है।
- इसके बाद आपको सर्च बार में E Ganna App लिखकर सर्च करना है।
- सर्च करने के बाद आपके सामने E Ganna App “e ganna cane up“ नाम से दिखाई देगा। (जैसा कि नीचे चित्र में दिया गया है)

- अब यहां आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके फोन पर E Ganna App Download होना शुरू हो जाएगा।
इस प्रकार आप Google Play Store के माध्यम से E Ganna App Download कर सकते हैं।
अन्य पढ़े: E Ganna App Download 2023: यूपी ई गन्ना मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें, गन्ना पर्ची- उत्तर प्रदेश डायल एफआईआर योजना 2023
- Free Laptop Apply: सभी छात्रों को मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, यहाँ करना होगा अप्लाई?
- प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2023
- E- KYC Samagra Portal
इस लेख के माध्यम से हमने E Ganna Mobile App 2023 से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।
FAQ: E Ganna App Download 2023
Q : E Ganna App Download कैसे करें?
Ans : यदि आप ई गन्ना ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप गूगल प्ले स्टोर या चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानने के लिए इस लेख को पढ़े।
Q : गन्ना पर्ची देखने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें?
Ans : उत्तर प्रदेश राज्य के गन्ने की खेती करने वाले किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ई गन्ना ऐप (E Ganna Cane Up) डाउनलोड कर सकते हैं।
Q : ई गन्ना ऐप किसके द्वारा शुरू की गई है?
Ans : ई गन्ना ऐप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू की गई है।
Q : ई गन्ना ऐप को कब लांच किया गया?
Ans : ई गन्ना ऐप को 13 नवंबर 2019 को लांच किया गया।