नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको घर बैठे ऑनलाइन Chiranjeevi Yojana Card Download करने की प्रक्रिया को बताने जा रहे हैं। ऑनलाइन चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार से जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
यदि आपने राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है तो आप Online Chiranjeevi Yojana Card Download कर सकते हैं और चिरंजीवी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपके पास चिरंजीवी कार्ड होगा तभी चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आपको स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Online Chiranjeevi Yojana Card Download करने की प्रक्रिया को जानने से पहले आइए हम चिरंजीवी योजना कार्ड के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त करते हैं
Chiranjeevi Yojana Card क्या है?
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी चिरंजीवी योजना में पंजीकृत सरकारी व निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज करवा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 1 मई 2021 को की गई। यदि आप चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।
आवेदन करने के पश्चात आपको चिरंजीवी योजना कार्ड प्रदान किया जाएगा, इस कार्ड के आधार पर आप इस योजना से पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पताल में निशुल्क इलाज करवा सकते है। आप इस लेख को पढ़कर Online Chiranjeevi Yojana Card Download कर सकते हैं और 10 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज करवा सकते हैं।
Chiranjeevi Yojana Hospital List Jaipur 2023
Chiranjeevi Yojana Card Download Highlight
योजना का नाम | राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना |
आर्टिकल का नाम | Chiranjeevi Yojana Card Download Kaise Kare |
राज्य | राजस्थान |
उद्देश्य | राजस्थान के नागरिकों के स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
लाभ | राजस्थान राज्य के प्रत्येक परिवार को 1000000 रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना |
वर्ष | 2023 |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/home |
Chiranjeevi Yojana का उद्देश्य
Chiranjeevi Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर पर राज्य के सभी पिछड़े वर्गों का सामाजिक व आर्थिक विकास करना व स्वास्थ्य सशक्तिकरण करना है। जिससे कोई भी गरीब वह आर्थिक रूप से कमजोर नागरिक अपने स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी समस्या का इलाज करा सके। जिसके लिए उन्हें चिरंजीवी योजना के अंतर्गत कुल 1000000 रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है जिसकी मदद से वह हर छोटी बड़ी बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिससे ना केवल उनकी स्वास्थ्य का विकास होगा बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने का लाभ
यदि आप चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभो के बारे में जानना भी आवश्यक है। Chiranjeevi Yojana Card के लाभ निम्नलिखित हैं।
- चिरंजीवी योजना कार्ड से सामाजिक व आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग व परिवार का समाजिक व आर्थिक विकास होगा।
- चिरंजीवी योजना कार्ड होने से आपको चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 1000000 रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
- जिस लाभार्थियों के पास चिरंजीवी योजना कार्ड है वे चिरंजीवी योजना से जुड़े किसी भी अस्पताल में जाकर 1000000 रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
- चिरंजीवी योजना कार्ड से मुफ्त इलाज करवा कर आप अपने पैसों की भी बचत कर सकते हैं।
- चिरंजीवी योजना के तहत आप चिरंजीवी योजना कार्ड बनवा कर अपना और अपने पूरे परिवार किस स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं।
चिरंजीवी कार्ड डाउनलोड कैसे करें? | Online Chiranjeevi Yojana Card Download Kaise Kare
Online Chiranjeevi Yojana Card Download करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक नीचे दिया गया है आप इस प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके ऑनलाइन चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Step1 : चिरंजीवी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
यदि आप घर बैठे ऑनलाइन चिरंजीवी योजना का डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले चिरंजीवी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। (चिरंजीवी योजना की अधिकारिक वेबसाइट का चित्र नीचे दिया गया)

Step 2 : ऑनलाइन पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करके जैसे ही आप चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आएंगे आपको नीचे ऑनलाइन पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें। इसके पश्चात आपके सामने ABMGRSVY Portal पर लॉगइन करने के लिए दिशा निर्देशों को पढ़ना है। अब आपको नीचे दिखाई दे रहे हैं Redirect to SSO के विकल्प पर क्लिक कर देना। अब आपके सामने एक नया इंटरफेस खुल जाएगा जो कि इस प्रकार होगा 👇

Step 3 : SSO ID Login करें
अब यहां पर आपको अपना Digital Identity (SSO ID / Username), Password और Captcha Code दर्ज करके Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है अब आपके सामने एक नया इंटरफेस खुल जाएगा जो किस प्रकार होगा👇

Step 4 : Registration For Chiranjeevi Yojana के विकल्प पर क्लिक करें
यहां आपको Registration For Chiranjeevi Yojana के विकल्प पर क्लिक करना है। क्लिक करने के पश्चात कुछ इस प्रकार से आपको इंटरफेस दिखाई देगा।

Step 5 : जन आधार आईडी चुने
अब यहां पर आपको दिए गए ऑप्शन को भरना है यहां आपको Category में Free विकल्प को, Sub Category में SMF को, Identity Type में Jan Aadhar ID का चयन कर लेना है इसके पश्चात आपको दिखाई दे रहे Search Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करना है क्लिक करने के पश्चात आपको कुछ इस प्रकार से इंटरफेस दिखाई देगा👇

Step 6 : परिवार सदस्य का चयन करें
अब यहां आपको अपने परिवार के सदस्यों की कुछ जानकारी जैसे Name, Gender, Age Aadhar Number, Mobile No. दी गई होगी, आप जिस सदस्य का चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं उस सदस्य के नाम के सामने आपको eSignSelfDeclaration का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया इंटरफेस दिखाई देगा जो इस प्रकार होगा👇

Step 7 : चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करें
अब यहां पर आपको एक स्वघोषणा पत्र दिखाई देगा, यहां पर आपको नीचे दिखाई दे रहे OTP पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जाएगा। अब आप उस OTP को Verify कर ले। अब आप Chiranjeevi Yojana Card Download कर सकते हैं।
चिरंजीवी हॉस्पिटल कैसे खोजें?
चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इस चिरंजीवी कार्ड का उपयोग केवल चिरंजीवी योजना से जुड़ी सरकारी और निजी अस्पताल में ही कर सकते हैं। तो चलिए आगे हम जानते है कि आप अपने क्षेत्र के नजदीकी चिरंजीवी योजना से जुड़े अस्पतालों को ऑनलाइन कैसे खोज सकते हैं। ऑनलाइन चिरंजीवी हॉस्पिटल की लिस्ट कैसे निकाले? की प्रक्रिया नीचे दी गई है आप इस प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके ऑनलाइन चिरंजीवी हॉस्पिटल की लिस्ट निकाल सकते हैं।
- अपने क्षेत्र के नजदीकी चिरंजीवी योजना से जुड़े अस्पताल को खोजने के लिए सर्वप्रथम आपको चिरंजीवी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- क्लिक करते ही आप चिरंजीवी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे यहां आपको अस्पताल खोज का विकल्प दिखाई देगा (जैसा कि नीचे चित्र में है) वहां पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया विंडो खुल जाएगा यहां पर आपको अपने जिला, अस्पताल का प्रकार, विशेषता, पैकेज, पैनल का प्रकार आदि जानकारी भर लेना है इसके बाद ढूंढें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

- क्लिक करते ही आपके सामने अस्पतालों की लिस्ट खुल जाएगी, इस लिस्ट में से आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी अस्पताल में जाकर चिरंजीवी कार्ड की मदद से अपना इलाज करवा सकते हैं।
इस प्रकार आप ऑनलाइन चिरंजीवी हॉस्पिटल की लिस्ट निकाल सकते हैं।
Chiranjeevi Yojana Card Download Kaise Kare से संबंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर (FAQ)
Q: Chiranjeevi Yojana Card क्या है?
Ans : चिरंजीवी राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है चिरंजीवी योजना के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को चिरंजीवी योजना कार्ड प्रदान किया जाता है जिससे उन्हें 1000000 रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा मिलती है जिससे वह योजना से जुड़े अस्पतालों में जाकर अपना 1000000 रुपए तक का इलाज करवा सकते हैं।
Q: मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
Ans : मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का लाभ राजस्थान के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार प्राप्त कर सकते हैं। वे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने के पश्चात उन्हें चिरंजीवी काट दिया जाएगा और इसी कार्ड की सहायता से वह चिरंजीवी योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
Q: चिरंजीवी कार्ड पर कितना इलाज करवा सकते हैं?
Ans : Chiranjeevi Card पर राजस्थान के सरकारी या पंजीकृत निजी अस्पतालों में 1000000 रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते है।
Q: चिरंजीवी कार्ड कैसे निकाला जाता है?
Ans : यदि आप घर बैठे Online Chiranjeevi Yojana Card Download करना चाहते हैं तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए, क्योंकि हमने इस लेख के माध्यम से बड़ी आसानी से चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बताया है।
Q: चिरंजीवी योजना में कौन-कौन से इलाज फ्री हैं?
Ans : चिरंजीवी योजना के अंतर्गत 1597 हेल्थ पैकेज निशुल्क इलाज उपलब्ध है। चिरंजीवी योजना कार्ड के माध्यम से गंभीर बीमारी जैसे- हार्ट सर्जरी, ब्लैक फंगस, कैंसर, पैरालाइसिस, न्यूरो सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट आदि को शामिल किया गया है।
Q: मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की पात्रता क्या है?
Ans : आवेदक राजस्थान का स्थाई निवासी हो वह वह परिवार गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहा हो।
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको Chiranjeevi Yojana Card Download करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया है। आप इस लेख को पढ़कर बड़ी आसानी से चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इस चिरंजीवी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया के अलावा हमने आपको इस लेख में चिरंजीवी योजना के उद्देश्य, चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने के लाभ एवं चिरंजीवी योजना में पंजीकृत अस्पताल कैसे खोजें के बारे में भी बताया है। यदि आपको चिरंजीवी योजना कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी परेशानी आ रही है, तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
- Chiranjeevi Yojana Hospital List Jaipur 2023
- Girdawari Report Rajasthan 2023
- Palanhar Payment Status 2023
- Apna Khata Rajasthan 2023
- Jan Suchna Portal Rajasthan 2023
- SSO ID Login & Registration कैसे करें?
- Nrega Job Card list 2023
- Paymanager Login & Salary Slip डाउनलोड कैसे करें?
- भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना 2023
इस लेख के माध्यम से हमने Chiranjeevi Yojana Card Download से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।