Apna Khata Rajasthan 2023: जमाबंदी, नकल भूलेख (Land Record)

4.8/5 - (62 votes)

Apna Khata Rajasthan : आज के आधुनिक युग में सारी जानकारियां और सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त हो रही है ऐसे में देश के अनेक राज्यों में जमीन से संबंधित जानकारी भी ऑनलाइन रूप में प्रदान की जा रही है। इन राज्यों में राजस्थान राज्य भी शामिल है। राजस्थान राज्य में सरकार द्वारा भूमि संबंधित जानकारियां एवं सुविधाएं राज्य के नागरिकों तक पहुंचाने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम Apna Khata Rajasthan (अपना खाता राजस्थान) रखा गया है इसे ई धरती (E-Dharti) पोर्टल के नाम से भी जाना जाता है और इसकी अधिकारिक वेबसाइट यह https://apnakhata.raj.nic.in/ है।

अपना खाता राजस्थान पोर्टल की सहायता से राज्य के नागरिक अपने भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन प्रक्रिया से प्राप्त कर सकते हैं। अपना खाता पोर्टल से भूलेख (Land Record Rajasthan) जमाबंदी, खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा आदि प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल की देखरेख राजस्व विभाग राजस्थान द्वारा की जाती है। अपना खाता राजस्थान में राज्य के नागरिकों की भूमि का संपूर्ण रिकॉर्ड उपलब्ध होता है। कोई भी नागरिक बड़ी आसानी से अपने जमीन संबंधित जानकारी पोर्टल से प्राप्त कर सकता है।

हम इस लेख के माध्यम से Apna Khata Rajasthan से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान करेंगे जानकारियों के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े। इस लेख के माध्यम से हमने Apna Khata Rajasthan क्या है, अपना खाता राजस्थान का उद्देश्य, लाभ, विशेषता, भूलेख कैसे देखें, ईमित्र लॉगिन कैसे करें, दाखिल खारिज के लिए आवेदन कैसे करें, राजस्व अधिकारी लॉगिन प्रक्रिया, प्रतिलिपि शुल्क आदि को विस्तार पूर्वक बताया है।

Apna Khata Rajasthan

Table of Contents

Apna Khata Rajasthan 2023

अपना खाता राजस्थान राजस्थान सरकार द्वारा (राजस्व विभाग राजस्थान) द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल का कार्य नागरिकों तक ऑनलाइन प्रक्रिया से भूमि संबंधित सेवाएं पहुंचाना है। यह एक भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है इस पोर्टल में राज्य की भूमि से संबंधित सारी जानकारियों का रिकॉर्ड होता है यहां से राज्य के कोई भी नागरिक भूमि से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। अपना भूलेख (Land Record Rajasthan) ऑनलाइन देखने के लिए राज्य के नागरिकों को मालिक का नाम, USN एवं GRN नंबर या खसरा संख्या पोर्टल में दर्ज करने की आवश्यकता होगी यह जानकारी दर्ज करने के बाद आप अपना भूलेख ऑनलाइन देख सकते हैं।

Rajasthan SSO ID के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

Apna Khata Rajasthan Key Highlights 2023

पोर्टल का नामअपना खाता राजस्थान (Apna Khata Rajasthan)
किसके द्वारा लांच किया गयाराजस्थान सरकार द्वारा
विभागराजस्व मंडल राजस्थान
राज्यराजस्थान
वर्ष2023
उद्देश्यभूमि संबंधित सुविधाएं ऑनलाइन रूप में प्रदान करना।
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
माध्यमऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://apnakhata.raj.nic.in/

Apna Khata Rajasthan के उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा अपना खाता राजस्थान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को भूमि संबंधी जानकारी ऑनलाइन रूप से प्रदान करना है राज्य के नागरिकों को छोटे-छोटे कामों के लिए इधर-उधर दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता ना हो वे यह काम ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही कर सके।

जब इस पोर्टल का लांच नहीं हुआ था तब ऐसे कामों के लिए राज्य के नागरिकों को तहसीलदार और पटवारी के दफ्तर में चक्कर लगाना पड़ता था। इस पोर्टल के लांच होने से वे घर बैठे अपने भूमि संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Paymanager Rajasthan

Rajasthan Apna Khata की लाभ एवं विशेषताएं

अपना खाता राजस्थान पोर्टल अनेक लाभ एवं विशेषताएं हैं इनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं।

  • अपना खाता राजस्थान पोर्टल राजस्थान के नागरिकों को भूमि संबंधी सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल की सहायता से राज्य के नागरिक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपने जमीन संबंधी जानकारी प्रदान कर सकते हैं।
  • पहले भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन इस पोर्टल के आ जाने से यह काम आप घर बैठे कर सकते हैं।
  • अपना खाता राजस्थान पोर्टल एक भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है इस पोर्टल में भूमि से संबंधित सारी जानकारियों का रिकॉर्ड होता है।
  • अपना खाता राजस्थान पोर्टल की सहायता से आप अपनी भूमि का भूलेख देख सकते हैं और इसके अलावा ईमित्र पर लॉगइन भी कर सकते हैं।
  • अपना खाता राजस्थान पर खाता दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया जा सकता है एवं आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।
  • अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर राजस्व अधिकारी लॉगइन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के आ जाने के कारण जमीन संबंधी होने वाले भ्रष्टाचार पर काबू पा सकते हैं।

Apna Khata Rajasthan पर भूलेख कैसे देखें

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई अपना खाता राजस्थान पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट में जाकर आप ऑनलाइन भूलेख (Land Record Rajasthan) प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन भूलेख (Land Record Rajasthan) राजस्थान की जांच करना अत्यंत सरल है। भूलेख देखने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • अपना खाता राजस्थान में ऑनलाइन भूलेख देखने के लिए सर्वप्रथम आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Apna Khata Rajasthan
अपना खाता राजस्थान की अधिकारी वेबसाइट
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको राजस्थान राज्य का नक्शा (map) दिखाई देगा वहां अपने जिले का चयन करें फिर तहसील का चयन करें।
  • अब आपके सामने एक सूची दिखाई देगी उस सूची पर अपने गांव का चयन करें और जिस वर्ष के लिए आपको भूलेख देखना है उस वर्ष का चयन करें।
Apna Khata Rajasthan
  • आवश्यक जानकारियां दर्ज करें जैसे आवेदक का नाम, पता, शहर, पिन कोड। सारी जानकारियां दर्ज करने के बाद जमाबंदी / नामांतरण प्रतिलिपि के लिए विकल्पों का चयन करें। चयन करने के बाद आप भूलेख देख सकते हैं और इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।

इस प्रकार आप Apna Khata Rajasthan में भूलेख (Land Record Rajasthan) देख सकते हैं।

Jan Suchna Portal Rajasthan 2023

अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर ई-मित्र लॉगिन कैसे करें

Apna Khata Rajasthan Portal से आप राजस्थान सरकार के ईमित्र पोर्टल पर भी लॉगइन कर सकते हैं इसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है। आप नीचे दी गई चरणों का पालन करके अपना खाता राजस्थान पोर्टल से ईमित्र पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको अपना खाता राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर मैन्यू में ई-मित्र लॉगइन का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
  • आपके सामने एक पॉप अप दिखाई देगा वहां मांगी गई जानकारियां दर्ज करें जैसे उपयोगकर्ता का नाम, पासवर्ड एवं सत्यापन कोड (Captcha Code) दर्ज करें
  • सभी जानकारियां भरने के बाद लॉगइन बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आप ई-मित्र पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

इस प्रकार आप Apna Khata Rajasthan Portal से ई-मित्र पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं।

अपना खाता राजस्थान पर खाता दाखिल-खारिज के लिए आवेदन की प्रक्रिया

अपना खाता राजस्थान पोर्टल की सहायता से खाता दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपके आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी अगर सब सही रहा तो आप का दाखिल खारिज स्वीकृत हो जाएगा। अपना खाता राजस्थान पोर्टल से दाखिल खारिज के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है इस प्रक्रिया का पालन करके आप दाखिल खारिज के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको अपना खाता राजस्थान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर मैंन्यू में “नामांतरण के लिए आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा इसे ध्यान पूर्वक भरें। इस फॉर्म में आपको आवेदक का नाम, आवेदक के पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, जिला यह सब जानकारियां दर्ज करना है।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इस प्रकार आप Apna Khata Rajasthan पोर्टल से दाखिल खारिज के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर दाखिल खारिज की स्थिति जानने की प्रक्रिया

अपना खाता राजस्थान पोर्टल से दाखिल खारिज के लिए आवेदन करके उसकी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। दाखिल खारिज की स्थिति जानने की प्रक्रिया नीचे दी गई है आप इस प्रक्रिया का पालन करके दाखिल खारिज की स्थिति जान सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको Apna Khata Rajasthan के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “नामांतरण की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा वहां आपको दाखिल खारिज की स्थिति दिख जाएगी।

इस प्रकार से आप अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर दाखिल खारिज की स्थिति देख सकते हैं।

अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर राजस्व अधिकारी लॉगिन कैसे करें

अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर राजस्व लॉगइन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  • सर्वप्रथम आपको अपना खाता राजस्थान पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “राजस्व अधिकारी लॉगइन (लाइसेंस के लिए)” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा वहां यूजर नेम, पासवर्ड और वेरीफिकेशन कोड (Captcha Code) दर्ज करें।
  • दर्ज करने के बाद “Login” बटन पर क्लिक करें।

Apna Khata Rajasthan प्रतिलिपि शुल्क

क्र.अभिलेख का नामपरिणामशुल्क
1जमाबंदी प्रतिलिपि10 खसरा नंबर तक
प्रत्येक अतिरिक्त 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए
10 रुपए
5 रुपए
2नक्शा प्रतिलिपिप्रत्येक 10 खसरा नंबर या उसके भाग के लिए20 रुपए
3नामांतरण पी21प्रत्येक नामांतरण के लिए20 रुपए

FAQ: Apna Khata Rajasthan

Q : अपना खाता राजस्थान से नागरिकों को क्या लाभ होगा?

Ans : अपना खाता राजस्थान पोर्टल की सहायता से राज्य के नागरिक अपनी जमीन संबंधी सेवाएं या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Q : अपना खाता राजस्थान के उद्देश्य क्या है?

Ans : अपना खाता राजस्थान पोर्टल का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को जमीन संबंधी सेवाएं ऑनलाइन रूप से प्रणाम करना है।

Q : अपना खाता राजस्थान पोर्टल किसके द्वारा शुरू किया गया?

Ans : अपना खाता राजस्थान पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है इसकी देखरेख राजस्व मंडल राजस्थान करता है।

Q : क्या भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए पैसे देने पड़ते हैं?

Ans : जी नहीं, अपना खाता पोर्टल में भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगता।

इसे भी पढ़ें

इस लेख के माध्यम से हमने Apna Khata Rajasthan से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।

ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों मैं एक College स्टूडेंट हूं और मुझे आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है। मैं अपने इस ब्लॉग के माध्यम से सभी रीडर्स को सही और हिंदी सरल भाषा में जानकारी देने का प्रयास करता हूं।

Leave a Comment