देश के युवाओं के विकास के लिए सरकार ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम पंजीकरण पोर्टल 2023 की शुरुआत किया। 7 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, कानून मंत्री श्री किरेन रिजिजू और सूचना एवं प्रशासन मंत्री श्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में युवा संगम पोर्टल 2023 को लांच किया गया।इस पोर्टल के माध्यम से देश के 20000 से अधिक युवा पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में यात्राएं करेंगे और उन्हें एक-दूसरे के प्रदेश के परंपरा, खानपान, भाषा, संस्कृति एवं प्रथाओं को जानने का और समझने का मौका मिलेगा।
इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी इस लेख को पूरा पढ़े इस लेख के माध्यम से हमने युवा संगम पंजीकरण पोर्टल 2023 क्या है, योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, लाभ एवं विशेषताएं को विस्तार पूर्वक बताया है।

युवा संगम पंजीकरण पोर्टल 2023 क्या है [What is Yuva Sangam Portal 2023]
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में 7 फरवरी 2023 को एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम पोर्टल 2023 को लांच किया गया। इस पोर्टल के अंतर्गत 20000 से अधिक 18 से 30 वर्षीय छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों में यात्राएं करने के लिए भेजा जाएगा जिसमें 1000 छात्रों में 300 छात्र पूर्वोत्तर क्षेत्र से देश के अन्य राज्यों में और 700 अन्य राज्यों के छात्र पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में यात्रा करेंगे और वहां के रीति रिवाज, परंपरा, संस्कृति को जानेंगे। इससे देश के विभिन्न हिस्सों के युवाओं को एक साथ लाने में मदद मिलेगी।
युवा संगम पंजीकरण पोर्टल 2023 Key Highlights
पोर्टल का नाम | युवा संगम पोर्टल 2023 |
शुरू किया गया | शिक्षा मंत्रालय द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | देश के 18 से 30 वर्षीय युवा |
उद्देश्य | पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच अच्छे संबंध स्थापित करना और देश के युवाओं के सांस्कृतिक शिक्षा का विकास करना। |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ebsb.aicte-india.org/ |
युवा संगम पोर्टल 2023 का उद्देश्य [Objective of Yuva Sangam Portal 2023]
शिक्षा मंत्रालय द्वारा बनाए गए युवा संगम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य उत्तर पूर्व के युवाओं और भारत के अन्य हिस्सों के युवाओं के बीच संबंधों को बेहतर बनाना है। इसके अलावा युवाओं को एक दूसरे की संस्कृतियों और परंपराओं के बारे में जानने में मदद मिलेगा। इससे भविष्य में पूर्वोत्तर के युवाओं और भारत की विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच मजबूत संबंध बनाने में मदद मिलेगी।
युवा संगम पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं (Benefits and Features)
- देश के युवाओं को युवा संगम पोर्टल के माध्यम से भारत की संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, भाषा को जानने का मौका मिलेगा।
- युवा संगम पोर्टल में 18 से 30 वर्ष तक की युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर पूर्व वह देश के अन्य राज्यों के युवाओं के बीच अच्छा संबंध स्थापित होगा।
- इस पोर्टल पर लड़के और लड़कियां दोनों ही समान रूप से हिस्सा ले सकते हैं।
- देशभर के युवा युवा संगम पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
युवा संगम पोर्टल के लिए युवाओं की पात्रता (Eligibility)
- आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिेए।
- युवा संगम पोर्टल पर यूजी और पीजी के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
युवा संगम पोर्टल के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- ईमेल आईडी
- कोविड सर्टिफिकेट
युवा संगम पोर्टल के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों की सूची
उत्तर पूर्व के 11 उच्च शिक्षा संस्थान और देश के अन्य राज्यों के 14 उच्च शिक्षा संस्थानों को युवा संगम पोर्टल के साथ एक पायलट पहल के रूप में जोड़ा गया है। जिन की सूची निम्न प्रकार है।
- Gandhinagar – IIT Guwahati
- IIM Bangalore – Guwahati
- IT Indore – NT Manipur
- BBAU Lucknow – NEHU Shillong
- CU Rajasthan – NERIST Arunachal Pradesh
- CU Punjab – CU Manipur
- IIIT Nagpur – IIIT Manipur
- IT Tirupati – NT Arunachal
- INU Delhi-NIT Silchar
- UT Madras – NIT Tripura
- IIT Jammu – IIT Guwahati
- NIT Rourkela – NIT Sickn
Helpline Number
यह लेख भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक योजना युवा संगम पोर्टल 2023 की व्याख्या करता है। जो छात्रों के भारत के विभिन्न राज्यों के यात्रा के लिए बनाई गई है। यदि आपके पास इस योजना से संबंधित कोई प्रश्न या समस्या है तो आप एक विशेष हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Yuva Sangam Portal helpline number – 011-29581423
अन्य पढ़े: युवा संगम पंजीकरण पोर्टल 2023 का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ, रजिस्टर करें और लाभ प्राप्त करें।- सौभाग्य योजना उत्तर प्रदेश 2023
- छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता 2023
- प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना 2023
- अमृत भारत स्टेशन योजना
इस लेख के माध्यम से हमने युवा संगम पोर्टल 2023 से संबंधित सभी जानकारी को बताने का प्रयास किया है आप इस योजना के संबंध में कुछ पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही राज्य एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी हम इस sarkarischemehindi.com वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करते हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
ऐसे ही सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलो कर सकते हैं।
FAQ: युवा संगम पोर्टल
Q : युवा संगम पंजीकरण पोर्टल 2023 क्या है?
Ans : 20000 से अधिक 18 से 30 वर्षीय छात्रों को देश के विभिन्न हिस्सों में यात्राएं करने के लिए भेजा जाएगा जिसमें 1000 छात्रों में 300 छात्र पूर्वोत्तर क्षेत्र से देश के अन्य राज्यों में और 700 अन्य राज्यों के छात्र पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में यात्रा करेंगे और वहां के रीति रिवाज, परंपरा, संस्कृति को जानेंगे।
Q : युवा संगम पोर्टल 2023 का उद्देश्य क्या है?
Ans : युवा संगम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य उत्तर पूर्व के युवाओं और भारत के अन्य हिस्सों के युवाओं के बीच संबंधों को बेहतर बनाना है। इसके अलावा युवाओं को एक दूसरे की संस्कृतियों और परंपराओं के बारे में जानने में मदद मिलेगा।